फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   snaching, return from temple, women

सत्संग सुनकर लौट रही बुजुर्ग महिला को लिफ्ट देकर सोने का कड़ा निकाला

Tue, 16 Mar 2021 01:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
snaching, return from temple, women
गोहाना। शहर में जींद रोड स्थित श्रीराम शरणम आश्रम से लौट रही बुजुर्ग महिला को एक महिला ने कार में लिफ्ट देकर उसका सोने का कड़ा उतार लिया। बुजुर्ग महिला को इसकी जानकारी घर पहुंचने के बाद लगी। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शहर के वार्ड-1 में काशीराम वाली गली निवासी कांता ने बताया कि वह 14 मार्च को जींद रोड पर श्रीराम शरणम आश्रम में सत्संग सुनने के लिए गई थी। वह सत्संग सुनने के बाद दोपहर को घर आ रही थी। आश्रम के गेट के बाहर उसने एक ऑटो को रुकवाया तो चालक ने नहीं रोका। इस दौरान उसके पास एक सफेद रंग की कार आई, जिसे एक महिला चला रही थी। महिला ने उसे शहर की तरफ जाने की बात कहते हुए कार में बैठा लिया। इसके बाद वह महिला गाड़ी को अनाज मंडी के अंदर लेकर चली गई और शहर में नहीं जाने की बात कहते हुए बुजुर्ग महिला को नीचे उतार दिया। जिसके बाद वह एक युवक की बाइक पर बैठकर किसी तरह घर पहुंची। उसे अपने दाहिने हाथ का सोने का कड़ा गायब मिला।
विज्ञापन

बुजुर्ग महिला का आरोप है कि कार सवार महिला ने उसे उतारते समय हाथ से कड़ा निकाल लिया। जांच अधिकारी अनिल ने बताया कि बुजुर्ग महिला की शिकायत पर आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महिला की तलाश की जा रही है। इसके लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed