फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Smuggling of injections used for drug abuse: Seeing the Intelligence Department personnel, the youth ran away by jumping over the wall, 10 injections and 50 syringes recovered

नशे के लिए प्रयोग होने वाले इंजेक्शन की तस्करी : गुप्तचर विभाग के कर्मी को देख दीवार फांदकर भागे युवक, 10 इंजेक्शन व 50 सिरिंज बरामद

Thu, 05 Dec 2024 02:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 05 Dec 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Smuggling of injections used for drug abuse: Seeing the Intelligence Department personnel, the youth ran away by jumping over the wall, 10 injections and 50 syringes recovered
फोटो 28: सोनीपत के नागरिक अस्पताल की पार्किंग से बरामद किया गया इंजेक्शन। स्रोत: पुलिस
सोनीपत। नागरिक अस्पताल के ओपिऑयड सब्स्टीट्यूशन थेरेपी (ओएसटी) केंद्र के बाहर मरीजों को नशे के लिए प्रयोग होने वाले इंजेक्शन की तस्करी करने का मामला सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से केंद्र में बेशक नशा छुड़ाने की दवा दी जा रही हो, लेकिन अस्पताल परिसर में इंजेक्शन की तस्करी हो रही थी। सूचना के बाद गुप्तचर विभाग कर्मी गेट नंबर दो के पास पार्किंग में पहुंचे तो युवक उन्हें देखते ही दीवार फांदकर भाग गए। इस दौरान पुलिस ने वहां से 10 इंजेक्शन व 50 सिरिंज बरामद किए। इसके बाद पुलिस ने सेक्टर-27 थाना परिसर में इंजेक्शन व सिरिंज को नष्ट कराया।
विज्ञापन

गुप्तचर विभाग से दानी राम अस्पताल में गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें गेट नंबर 2 के पास पार्किंग में कुछ लोग एकत्रित होने की सूचना मिली। उन्हें पता लगा कि एक युवक कुछ लोगों को नशा में प्रयोग होने वाला इंजेक्शन बेचता है। कुछ लोग उसे खरीदकर आपस में एक-दूसरे को इंजेक्शन लगाकर नशा कर रहे हैं। सूचना मिलने के बाद तुरंत कर्मी पार्किंग के पास पहुंचे तो वहां युवक उन्हें देखकर अस्पताल की दीवार फांदकर वहां से भाग निकले। घटना स्थल पर पॉलिथीन से 10 इंजेक्शन व 50 सिरिंज बरामद की। पॉलिथीन में फेनिरामिन मेल्ट नामक इंजेक्शन मिले।
विज्ञापन

अस्पताल का पार्क नशेड़ियों का अड्डा बना
जिला नागरिक अस्पताल का पार्क नशेड़ियों का अड्डा बना हुआ है। पार्क में युवाओं की टोलियां सरेआम नशे के इंजेक्शन लगाते हैं। पार्क में पड़ी सिरिंज की खेप इसकी गवाही दे रही हैं। पार्क में पूरा दिन नशेड़ियों का जमावड़ा रहता है। अस्पताल प्रशासन की ओर से उन्हें दवा देकर भेजा जा रहा है, उसके बावजूद कुछ लोग नशा करने से नहीं मान रहे हैं। अस्पताल प्रशासन की ओर से इंजेक्शन से नशा करने वालों को कई बार चेतावनी दी जा चुकी है, उसके बावजूद लोग नशा करने से पीछे नहीं हट रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



ओएसटी केंद्र में चल रहा नशा छुड़ाने वालों का इलाज

ओएसटी केंद्र में रोजाना 110 लोग नशा छुड़ाने की दवा लेने के लिए पहुंच रहे हैं। शुरुआत में मरीज को दो मिलीग्राम बूफ्रीनारसीन टेबलेट दी जाती है। इससे नशे की तलब भी मिटती है और लत कम हो जाती है। बाद में डोज घटाकर प्वाइंट दो मिलीग्राम कर दी जाती है। उसके बाद लोगों का जमावड़ा नागरिक अस्पताल की पार्किंग में लगा रहता है। कई बार नशा करने से रोके जाने पर भी लोग हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं।




-
फेनिरामिन मेल्ट (एविल) इंजेक्शन नशा में प्रयोग किया जा रहा है। नशा करने वाले लोग इस इंजेक्शन का प्रयोग करते हैं। जिससे वह गहरी नींद ले सके और शरीर पर एलर्जी न हो। अस्पताल परिसर व ओएसटी के बाहर नशा करने वालों का जमावड़ा रहता है। इनको रोकने के लिए सेक्टर-27 थाना पुलिस को पिछले सप्ताह ही पत्र लिखा गया था।
- डॉ. तरुण यादव, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed