फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Smuggler arrested with 980 boxes of liquor worth Rs 1.25 lakh

Sonipat News: सवा 12 लाख रुपये की 980 पेटी शराब सहित तस्कर गिरफ्तार

Wed, 17 Apr 2024 10:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 17 Apr 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
Smuggler arrested with 980 boxes of liquor worth Rs 1.25 lakh
सोनीपत। नेशनल हाईवे-44 पर गांव कुराड़ फ्लाईओवर से कुंडली सीआईए की टीम ने शराब से भरे कैंटर सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कैंटर के अंदर से 980 पेटी देशी शराब बरामद की है जिसकी कीमत सवा 12 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी की पहचान गांव भदाना निवासी सतीश के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


कुंडली सीआईए में नियुक्त एसआई रमेश कुमार ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि वह अपनी टीम के साथ कुराड़ फ्लाईओवर के पास मौजूद थे। तभी उन्हें जानकारी मिली कि गांव भदाना का सतीश कैंटर में शराब को अवैध रूप से भरकर तस्कर के लिए ले जाएगा। इसके बाद टीम ने तुरंत नाकाबंदी कर दी। इसी दौरान पुलिस को कैंटर आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोक लिया। चालक की पहचान सतीश के रूप में हुई। पुलिस ने कैंटर की तलाशी ली तो उसमें से 980 पेटी (49 हजार पाव) देशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मुरथल थाना पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


शराब तस्करी में दूसरा आरोपी काबू

सीआईए कुंडली की टीम ने शराब तस्करी के मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी गांव राठधना निवासी मनोज है। मामले में क्राइम यूनिट कुंडली की टीम ने 31 मार्च को शराब की तस्करी के आरोप में गांव जांटी कलां निवासी विकास को पकड़ा था। उसे एएसआई प्रदीप की टीम ने काबू किया था। उसकी क्रेटा गाड़ी से पुलिस ने 50 पेटी शराब बरामद की थी। वह मुनीरपुर से शराब लेकर आया था। उसे खेड़ी मनाजात-मुनीरपुर रोड से काबू किया गया था। अब पुलिस ने उस मामले में मनोज को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed