फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Smoldering bombs in residence...Chief Minister Flying Squad recovered 30 gas cylinders

Sonipat News: रिहायश में सुलगते बम... मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने 30 गैस सिलिंडर बरामद किए

Sun, 24 Dec 2023 12:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 Dec 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Smoldering bombs in residence...Chief Minister Flying Squad recovered 30 gas cylinders
राई। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व खाद्य आपूर्ति की टीम ने गांव राई में छापा डालकर घरेलू गैस की कालाबाजारी से पर्दा उठाया है। टीम ने दुकान के पीछे स्थित गोदाम से 30 घरेलू गैस सिलिंडर बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ खाद्य आपूर्ति निरीक्षक के बयान पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम में शामिल इंस्पेक्टर जसमेर सिंह व एएसआई राजेश कुमार को सूचना मिली थी कि गांव गांव घरेलू गैस की कालाबाजारी की जा रही है। जिस पर उन्होंने खाद्य आपूर्ति विभाग के उप निरीक्षक अजय मलिक को अवगत कराया। जिस पर टीम बनाकर राई गांव में दुकान पर छापा डाला गया। वहां से गांव बड़ौली निवासी ओमप्रकाश को घरेलू गैस की कालाबाजारी करते पकड़ा। दुकान के पीछे गोदाम बनाकर गैस सिलिंडर रखे थे। वहां से 30 सिलिंडर बरामद किए गए। इनमें 28 घरेलू सिलिंडर भरे हुए तथा दो सिलिंडर खाली मिले। टीम ने सिलिंडर कब्जे में लेकर पुलिस को सौंप दिए। आरोपी ओमप्रकाश के खिलाफ राई थाना में शिकायत दी गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


रिहायशी इलाके में रखे घरेलू सिलिंडर से हादसे की आशंका

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम का कहना है कि एक साथ रिहायशी इलाके में रखे घरेलू गैस सिलिंडर से कोई बड़ा हादसा होने का डर बना रहता है। खाद्य आपूर्ति विभाग के उप निरीक्षक अजय मलिक ने कहा है कि मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम के साथ मिलकर यह कार्रवाई की गई है। गैस की कालाबाजारी किसी सूरत में नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिहायशी क्षेत्र में रखकर घरेलू गैस सिलिंडर की कालाबाजारी किए जाने की जानकारी मिली थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए छापा डाला गया। टीम ने मौके से 30 सिलिंडर बरामद किए है। टीम मामले में गहनता से जांच करेगी।

अजीत सिंह, डीएसपी, मुख्यमंत्री उडऩदस्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed