फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Slow speed of trains continues, Amrapali Express is 4:50 hours late

ट्रेनों की धीमी रफ्तार का सिलसिला जारी, आम्रपाली एक्सप्रेस 4:50 घंटे लेट

Thu, 17 Apr 2025 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 17 Apr 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Slow speed of trains continues, Amrapali Express is 4:50 hours late
फोटो 30- सोनीपत स्टेशन पर ट्रेन में सवार होते यात्री। संवाद
सोनीपत। ट्रेनों के परिचालन में धीमी रफ्तार का सिलसिला जारी है। आए दिन ट्रेनों की लेटलतीफी का खामियाजा यात्रियों को गंतव्य तक देरी से पहुंचने के कारण उठाना पड़ रहा है। बुधवार को कई एक्सप्रेस ट्रेन व सवारी गाड़ियां घंटों देरी से चलीं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ यात्री रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करते दिखाई दिए।
विज्ञापन

दिल्ली-अंबाला अप-डाउन रूट पर बुधवार को दर्जनभर ट्रेन एक से लेकर करीब 5 घंटे तक की देरी से चलीं। अधिकतर सवारी गाड़ियां भी 30 मिनट से 2 घंटे की देरी से सोनीपत स्टेशन पहुंचीं। गाड़ियां अपनी यात्रा समय से प्रारंभ करने के बाद भी अन्य स्टेशनों पर देरी से पहुंच रही हैं। आए दिन ट्रेनों की लेटलतीफी के चलते यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। यात्री अपने निर्धारित गंतव्य तक समय से नहीं पहुंच पा रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को दिल्ली से अंबाला रूट पर चलने वाली ट्रेन संख्या 15707 आम्रपाली एक्सप्रेस 4:50 घंटे, 12311 नेताजी एक्सप्रेस 3:23 घंटे, 18309 जम्मूतवी एक्सप्रेस 2:27 घंटे, ऊंचाहार एक्सप्रेस 1:02 घंटे, 64531 सवारी गाड़ी 1:04 घंटे, 64533 सवारी गाड़ी 1:57 घंटे, 64453 सवारी गाड़ी 1:17 घंटे, 14507 बठिंडा एक्सप्रेस 58 मिनट, 64471 सवारी गाड़ी 53 मिनट, 11057 दादर एक्सप्रेस 45 मिनट की देरी से सोनीपत पहुंची। वहीं अंबाला से दिल्ली रूट पर चलने वाली ट्रेन संख्या 04082 समर स्पेशल एक्सप्रेस 2:22 घंटे, 11842 गीता जयंती एक्सप्रेस 1:19 घंटे, 12920 मालवा एक्सप्रेस 1:33 घंटे, 64536 सवारी गाड़ी 1:01 घंटे की देरी से सोनीपत पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed