फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   SKM said, Farmers will show black flags to CM in Rewari on September 5:

किसान पांच को रेवाड़ी में सीएम को दिखाएंगे काले झंडे : एसकेएम

Sat, 04 Sep 2021 12:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
SKM said, Farmers will show black flags to CM in Rewari on September 5:
कुंडली बॉर्डर पर बैठक करते संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य। संवाद - फोटो : Sonipat
संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि किसान भाजपा व उसके सहयोगी दलों के नेताओं का विरोध जारी रखेंगे। रेवाड़ी के किसानों ने प्रदेश के सीएम को 5 सितंबर को रेवाड़ी में निर्धारित कार्यक्रम में आने के प्रति आगाह किया है और कहा है कि किसान निश्चित रूप से काले झंडे लेकर विरोध करेंगे। साथ ही उन्होंने पंजाब व हरियाणा के टोल खुलवाने के बजाय किसानों की मांगों को पूरा करने को कहा है। साथ ही चेताया कि अब पंजाब व हरियाणा के बाद यूपी में भी जल्द टोल फ्री कराए जाएंगे।
विज्ञापन

कुंडली बॉर्डर पर शुक्रवार को संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में जगजीत सिंह डल्लेवाल और जोगिंदर सिंह उगराहां ने कहा कि भाजपा और उसके सहयोगी दलों के प्रति किसानों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। अकाली दल भी पहले भाजपा का एनडीए में सहयोगी होने और कृषि कानूनों का समर्थक होने के कारण पंजाब में किसानों के आक्रोश का खामियाजा भुगत रहा है। हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में भाजपा के मुख्यमंत्रियों को आगामी कार्यक्रमों के संबंध में किसानों द्वारा अल्टीमेटम जारी किया गया है। रेवाड़ी में तय कार्यक्रम में आने पर किसानों ने मुख्यमंत्री को 5 सितंबर को काले झंडे दिखाने की चेतावनी है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में जुटेगी लाखों किसानों की भीड़
मुजफ्फरनगर में किसानों के जमावड़े के आयोजन के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। 5 सितंबर को शहर के जीआईसी ग्राउंड में आयोजित की जा रही किसान महापंचायत में देशभर से लाखों किसानों के शामिल होने की उम्मीद है, जहां से संयुक्त किसान मोर्चा के मिशन उत्तर प्रदेश की शुरुआत होगी। किसानों के अभूतपूर्व शक्ति प्रदर्शन से मिशन यूपी के सही मायने में शुरुआत की उम्मीद है। स्थानीय गांव वासी अन्य जगहों से आए किसानों के स्वागत की तैयारी कर रहे हैं और भंडारों के माध्यम से लाखों लोगों को खाना खिलाने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 सितंबर के बंद को मिल रहा है जोरदार समर्थन
संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि सीटू जैसे बड़े केंद्रीय श्रम संगठन ने आगे आकर 25 सितंबर के भारत बंद को सफल बनाने की अपील की है। इसके अलावा देश के प्रमुख वामपंथी दलों ने भी लोगों से इसमें शामिल होने की अपील की है। भारत बंद का समर्थन करने के लिए भाकपा, माकपा, एआईएफबी, भाकपा-माले और आरएसपी द्वारा तैयारियां की जा रही हैं।

टोल खुलवाने के बजाय किसानों की मांग पूरी करें
एसकेएम नेताओं ने कहा कि पंजाब व केंद्र सरकार टोल खुलवाने के प्रयास न करें। टोल खुलवाने के बजाय किसानों की मांगों को पूरा किया जाए। अगर किसानों की मांगें पूरी हो जाएंगी तो वह स्वयं ही यहां से लौट जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed