{"_id":"6a540129e68ef4254905971d","slug":"skm-meeting-on-trade-agreement-on-14th-sonipat-news-c-197-1-snp1003-156810-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: व्यापार समझौते को लेकर एसकेएम की बैठक 14 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: व्यापार समझौते को लेकर एसकेएम की बैठक 14 को
विज्ञापन
सोनीपत। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) की सोनीपत जिला इकाई की बैठक 14 जुलाई को छोटूराम धर्मशाला में होगी। इसमें अमेरिका-भारत के प्रस्तावित व्यापार समझौते और कृषि व डेयरी क्षेत्र पर इसके प्रभाव पर चर्चा होगी। साथ ही 22 जुलाई को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन की रणनीति भी तय की जाएगी।
एसकेएम सदस्य ईश्वर सिंह राठी ने बताया कि 22 जुलाई को देशभर के जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन होगा। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति और केंद्र सरकार के पुतले फूंके जाएंगे। दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक टोल प्लाजा पर भी विरोध कार्यक्रम होंगे।
मोर्चे का आरोप है कि अमेरिका अपने आर्थिक हितों को प्राथमिकता देते हुए भारत पर अपनी शर्तों के अनुरूप व्यापार समझौता करने का दबाव बना रहा है। एसकेएम का कहना है कि ऐसा समझौता भारतीय किसानों, विशेषकर डेयरी और खाद्य उत्पाद क्षेत्रों पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगा। सरकार को किसानों और देश के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए। 14 जुलाई की बैठक में सोनीपत में विरोध कार्यक्रम की रूपरेखा और जिम्मेदारियों का बंटवारा किया जाएगा।