{"_id":"64fe104b77109b7b73058004","slug":"sixth-accused-of-murder-of-young-man-arrested-sonipat-news-c-197-1-snp1002-5830-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: युवक की हत्या का छठा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: युवक की हत्या का छठा आरोपी गिरफ्तार
Mon, 11 Sep 2023 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 11 Sep 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। ओल्ड डीसी रोड स्थित दीपक मंदिर के पास युवक की हत्या करने के मामले में पुलिस ने छठे आरोपी को गिरफ्तार किया है। वह तारा नगर का रहने वाला इशांत उर्फ ईशु है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
आठ मरला निवासी अनिल ने 27 फरवरी को पुलिस को बताया था कि वह 26 फरवरी को कमल के साथ बाइक पर सवार होकर चार मरला से सुभाष चौक की तरफ जा रहे थे। रास्ते में कमल की मौसी के बेटे पवन के साथ कच्चे क्वार्टर का रहने वाला गीतेश उर्फ गीतू, कोट मोहल्ला का कपिल झगड़ा कर रहे थे। दोनों ने उनका बीचबचाव करवा दिया था। इसके बाद वह कमल के साथ दीपक मंदिर चौक के पास खड़े थे तो गीतेश, कपिल और उनके पांच-छह दोस्तों ने उन पर हमला कर दिया। घायल अवस्था में कमल को अस्पताल ले जाया गया था। जहां पर उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर कपिल, गीतेश, ललित, राहुल और चिराग को पकड़ लिया था। अब इंशात को गिरफ्तार किया है।