{"_id":"6824f58fb8e988cc5d0be756","slug":"six-teams-surveyed-856-houses-larvae-found-in-12-sonipat-news-c-197-1-snp1003-136632-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: छह टीमों ने 856 घरों का किया सर्वे, 12 में मिला लार्वा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: छह टीमों ने 856 घरों का किया सर्वे, 12 में मिला लार्वा
Thu, 15 May 2025 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 15 May 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
फोटो 10: सोनीपत के वेस्ट रामनगर में बीमार महिला के रक्त के नमूने लेते स्वास्थ्य कर्मी। स्रोत: स
सोनीपत। स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू व मलेरिया की रोकथाम के लिए बुधवार को वेस्ट रामनगर में घर-घर सर्वे किया गया। विभाग की छह टीमों ने 856 घरों का सर्वे किया। इस दौरान 12 घरों में मच्छर का लार्वा मिलने पर नोटिस जारी किए गए। इस दौरान बीमार लोगों के रक्त के नमूने लिए गए।
स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बताया कि विभाग की ओर से लगातार घर-घर जाकर सर्वे किया जा रहा है। जिन घरों में दोबारा मच्छर का लार्वा मिलता है तो जुर्माना लगाया जाएगा। टीमों की तरफ से लोगों को मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, जापानी बुखार के बारे में जानकारी दी जा रही है।
जिला मलेरिया अधिकारी डाॅ. आशा सहरावत ने बताया कि डेंगू व मलेरिया से बचाव को लेकर लोगों को क्या सावधानी बरतनी चाहिए, क्या इसके लक्षण हैं, इस बारे में बताया जा रहा है। लोगों से अपील है कि घरों में रखे पानी के बर्तनों की नियमित रूप से सफाई करें। घरों के बाहर भी पानी भरा है, तो उसमें मिट्टी डाल दें, ताकि मच्छर पैदा न हों।
विज्ञापन
जिला स्वास्थ्य विभाग की तरफ से डोर-टू-डोर सर्वे चल रहा है। इसके तहत एक लाख 50 हजार घरों का सर्वे किया जा रहा है। 133 के करीब मकान व सरकारी कार्यालयों में मच्छर का लार्वा मिल चुका है।