{"_id":"6712f2f5255686356c0b0bc4","slug":"six-drums-of-petrol-kept-illegally-stocked-14-drums-of-thinner-recovered-sonipat-news-c-197-1-snp1001-126309-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: अवैध स्टॉक कर रखा छह ड्रम पेट्रोल, 14 ड्रम थिनर बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: अवैध स्टॉक कर रखा छह ड्रम पेट्रोल, 14 ड्रम थिनर बरामद
Sat, 19 Oct 2024 05:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 19 Oct 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
फोटो 25: सोनीपत के गांव खुरमपुर में मिले पेट्रो पदार्थ के अवैध स्टाक पर कार्रवाई करते खाद्य एवं
खरखौदा। गांव खुरमपुर में प्लॉट के अंदर छापा डालकर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग व पुलिस की टीम ने अवैध रूप से रखा डीजल, पेट्रोल व थिनर बरामद किया है। बताया जा रहा है कि आसौदा रिफाइनरी से डीजल व पेट्रोल टैंकरों के माध्यम से अन्य राज्यों में आपूर्ति किया जाता है। जिनके चालकों से सांठगांठ कर तेल की चोरी कराकर यहां स्टॉक में रखकर बेचा जाता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम को जानकारी मिली थी कि गांव खुरमपुर में प्लॉट में चोरी के तेल का अवैध धंधा होता है। जिस पर इंस्पेक्टर प्रवेश कुमार ने पुलिस टीम को अपने साथ लेकर प्लॉट पर छापा डाला। टीम ने मौके से छह ड्रम पेट्रोल, पांच ड्रम डीजल व 14 ड्रम थिनर के बरामद किए।
टीम को मौके पर गांव लाठ निवासी कृष्ण व निलौठी निवासी अजय व गौरव मिले। उन्होंने पूछताछ में मौके पर मिले तेल के ड्रमों को अपना बताया, लेकिन टीम के मांगे जाने पर इतनी मात्रा में तेल का स्टॉक रखे जाने को लेकर कोई लाइसेंस पेश नहीं कर पाए। जिस पर टीम ने ड्रम अपने कब्जे में ले लिये। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक प्रवेश कुमार ने मामले की शिकायत पुलिस को देते हुए कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
वर्जन
-सूचना पर खुरमपुर गांव में पहुंचे थे, जहां पर तेल का स्टॉक मिला है। रिफाइनरी से आने वाले तेल के टैंकरों से तेल चोरी कर यहां पर स्टॉक करने का अंदेशा है। तीन लोगों को पकड़ा गया है।-प्रवेश कुमार, इंस्पेक्टर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग