{"_id":"577eb7404f1c1b6f0c7fc56d","slug":"sivage-colony-siver-line-tender-legal-colony-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 कालोनियों में बिछेगी सीवर लाइन, 2.50 करोड़ होंगे खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 कालोनियों में बिछेगी सीवर लाइन, 2.50 करोड़ होंगे खर्च
अमर उजाला/ ब्यूरो, सोनीपत
Updated Fri, 08 Jul 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
नई सीवर लाइन
- फोटो : sonepat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सरकार के कार्यकाल में शहर में अवैध से वैध हुई 16 कालोनियों में रहने वाले लोगों के लिए जल्द ही दिन बहुरेंगे। इन कालोनियों में गंदे पानी की निकासी के लिए सीवर लाइन बिछाने के लिए जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। वर्ष 2010 में कांग्रेस सरकार द्वारा शहर में 16 कालोनियों के वैध किए जाने के बाद लोगों को नई सीवर लाइन डाले जाने की आस बंधी हुई थी। इन कालोनियों में सीवर लाइन डालने के लिए जन स्वास्थ्य विभाग को एक वर्ष पहले तीन करोड़ की अप्रूवल मिल गई है।
ये हैं हालात
बताया जा रहा है कि वर्ष 2010 में कांग्रेस की प्रदेश सरकार द्वारा अवैध कालोनियों को वैध किया गया था। आलम यह है कि कालोनियों में सड़कें, पार्क और प्लांटेशन तक नहीं है। कचरा डंप करने की व्यवस्था नहीं, समुचित सीवेज लाइन नहीं है और है भी तो जगह-जगह है, जिससे कालोनियों में गंदा पानी बह रहा है। आज क्षेत्रवासी इन कालोनियों में रहकर भारी परेशानी से गुजर रहा है। लोगों का कहना है कि वे कालोनियों में समुचित सुविधाओं की मांग करते आ रहे है। लेकिन न तो यहां सफाई व्यवस्था ठीक है। न ही सीवरेज की व्यवस्था। जिससे उन्हें भारी परेशानी हो रही है।
2009 में हुआ था वैध कालोनियां कराने का सर्वे
प्रदेश सरकार की ओर से अवैध कालोनियों को वैध करने के लिए वर्ष 2009 में सर्वे किया गया था। फिर उसके बाद वर्ष 2010 इन कालोनियों को वैध तो कर दिया गया। तब से लेकर अब तक इन कालोनियों में न तो पेयजल का प्रबंध है और न ही सीवर लाइन का प्रबंध।
विज्ञापन
2.5 करोड़ से सुधरेगी व्यवस्था, अगले एक साल में होगा काम पूरा
अवैध से वैध हुई कालोनियों में नई सीवर लाइन डालने पर 2.5 करोड़ रुपये खर्च होंगे। जिसको लेकर एक साल पहले बजट पर मुहर भी लग चुकी है। सरकार से बजट मिलने पर विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अगले 15 दिन बार शहर की 16 वैध कालोनियों में सीवर लाइन डालने का काम शरू करा दिया जाएगा और अगले एक साल में सीवर लाइन डालने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
इन कालोनियों में बिछेगी सीवर लाइन
1. भगत सिंह कालोनी
2. चावला कालोनी एक्सटेंशन
3. गोविंद नगर
4. हनुमान नगर एक्सटेंशन
5. जीवन विहार एक्सटेंशन
6. कबीरपुर कालोनी
7. कैलाश नगर एक्सटेंशन
8. कीर्ति नगर एक्सटेंशन
9. मायापुरी एक्सटेंशन
10. पटेल नगर
11. ऋषि कालोनी
12. शादीपुर कालोनी
13. शास्त्री कालोनी एक्सटेंशन
14. शिव कालोनी एक्सटेंशन
15. सिद्धार्थ कालोनी
16. विकास नगर कालोनी
अवैध से वैध हुई कालोनियों में नई सीवर लाइन डाली जानी है। विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। मानसून सीजन के बाद वैध कालोनियों में सीवर लाइन डालने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
एसके दहिया, एक्सईएन, जन स्वास्थ्य विभाग