{"_id":"64e50955417260945308edb4","slug":"sister-hangs-herself-by-informing-brother-about-rape-sonipat-news-c-197-1-snp1002-4911-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: भाई को दुष्कर्म होने की जानकारी देकर बहन ने लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: भाई को दुष्कर्म होने की जानकारी देकर बहन ने लगाया फंदा
Wed, 23 Aug 2023 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 23 Aug 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
गन्नौर। गन्नौर के बड़ी औद्योगिक थाना क्षेत्र के गांव में एक किशोरी ने कमरे में फंदा लगा लिया। उसके भाई उसे नीचे उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गन्नौर लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना डायल 112 को दी गई। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बड़ी औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को बुलाया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। किशोरी के भाई का आरोप है कि पड़ोसी युवक ने उनकी बहन के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद बहन ने फंदा लगा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उत्तर प्रदेश के शामिली जिले के एक गांव के रहने वाले एक युवक ने बताया कि वह अपने भाई और 14 साल की बहन के साथ 6 माह से बड़ी औद्योगिक क्षेत्र थाना के गांव में किराये पर रहते हैं। वह और उनका भाई बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में नौकरी करते हैं। मंगलवार को जब वह कमरे पर आए तो उसकी बहन ने उन्हें बताया कि पड़ोस के रहने वाले युवक ने उसे अपने घर लेजाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसमें एक महिला ने ने भी उसका साथ दिया। बहन की बात सुनकर जब वह उस युवक से मिलने गया तो बहन ने कमरे में फंदा लगा लिया। वह बहन को लेकर अस्पताल पहुंचा। थाना बड़ी पुलिस ने किशोरी के शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि बयान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद