फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   SIR expressed displeasure over not getting satisfactory progress

Sonipat News: एसआईआर संतोषजनक प्रगति नहीं मिलने पर जताई नाराजगी

Fri, 13 Feb 2026 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 13 Feb 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
SIR expressed displeasure over not getting satisfactory progress
खरखौदा। उपमंडल अधिकारी नागरिक डाॅ. निर्मल नागर ने इलेक्टर मैपिंग रिपोर्ट को लेकर वीरवार को चुनाव पटवारी, सुपरवाइजर व बीएलओ की बैठक ली। खंड की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा करते हुए बताया गया कि फिलहाल खरखौदा खंड 61 फीसदी कार्य पूरा कर चुका है। एसडीएम ने इसे 90 फीसदी जल्द पहुंचाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम ने स्पष्ट किया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत शादीशुदा महिलाओं के नाम, पते व मतदान क्षेत्र की स्थिति की गहन जांच की जा रही है। इससे मतदाता सूची पूरी तरह शुद्ध और अद्यतन हो सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से बाहर नहीं रहना चाहिए। न ही अपात्र नाम शामिल हों। कुछ गांवों में कार्य प्रगति संतोषजनक न होने पर एसडीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने निर्देश दिए कि संबंधित गांवों में मुनादी कराकर लोगों से सरकारी कार्य में सहयोग देने की अपील की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने तहसीलदार व बीडीपीओ के माध्यम से सरपंच व पंचों का सहयोग इस कार्य में दिलाने की बात सुपरवाइजर को कही ताकि बीएलओ समय पर इस काम को कर सकें। बैठक में कई बीएलओ की ओर से बुजुर्ग, बीमार या अन्य व्यक्तिगत कारणों से कार्य करने में असमर्थता जताने का मुद्दा भी उठाया।


एसडीएम ने जरूरत के अनुसार बीएलओ बदलने की मांग को स्वीकार किया। उन्होंने बीडीपीओ और तहसीलदार को इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी और समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी। एसडीएम ने कहा कि कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए सरपंच और पंचों का भी सहयोग लिया जाएगा। इस अवसर पर तहसीलदार बिजेंद्र नांदल, नायब तहसीलदार अचिन कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed