{"_id":"64835a886077b3d7bf039709","slug":"si-sent-to-jail-for-demanding-bribe-of-one-lakh-rupees-by-threatening-cross-case-2023-06-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत की कहानी SI की जुबानी: क्रॉस केस में बनाया दबाव, नहर में एक लाख फेंक हुआ फरार: कोर्ट में किया सरेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्वत की कहानी SI की जुबानी: क्रॉस केस में बनाया दबाव, नहर में एक लाख फेंक हुआ फरार: कोर्ट में किया सरेंडर
Fri, 09 Jun 2023 10:30 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, सोनीपत
अमर उजाला नेटवर्क, सोनीपत
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 09 Jun 2023 10:30 PM IST
सार
पुलिस पूछताछ में रिश्वत के एक लाख रुपये नहर में फेंकने की बात एसआई ने कबूली है। आरोपी ने अदालत में आत्मसमर्पण किया। क्रास केस दर्ज करने की धमकी देकर रिश्वत मांग रहा था।
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
हत्या की कोशिश के मामले में शिकायतकर्ता को क्रॉस मुकदमा दर्ज करने का भय दिखा एक लाख रुपये की रिश्वत मांगने और बाद में राशि लेकर भाग निकले। एसआई ने विजिलेंस के सामने रुपये नहर में फेंकने की बात कबूल की है। विजिलेंस ने निशानदेही कराने के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां उसे जेल भेज दिया गया। विजिलेंस ने आरोपी से कार बरामद कर ली है।
विज्ञापन
गोलीकांड के बाद क्रॉस केस में बनाया था दबाव
विजिलेंस पानीपत के इंस्पेक्टर सुमित कुमार ने 28 फरवरी को बताया था कि गांव सेरसा निवासी संदीप ने 3 फरवरी को कुंडली थाना में शिकायत दी थी कि वह दुकान से कार में सवार होकर घर के लिए निकले थे। गांव के जितेंद्र ने पुरानी रंजिश के चलते पिस्तौल निकालकर उन पर गोली चला दी थी। गोली पेट से आर-पार हो गई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले की जांच कुंडली थाना के जांच अधिकारी सुरेंद्र ने उन पर ही क्रॉस केस दर्ज करने का दबाव बना रहा था। उसने एक लाख रुपये मांगे थे।

कोर्ट में जाकर एसआई ने किया सरेंडर
संदीप अपने मामा के साथ पैसे देने सोनीपत आया था। साथ ही पानीपत की विजिलेंस टीम भी पहुंची थी। इंस्पेक्टर सुमित ने बताया था कि संदीप के मामा ने सुरेंद्र को रिश्वत के एक लाख रुपये दिए तो वह उसे पकड़ने लगे। इस पर वह भाग गया था। बाद में अदालत में आत्मसमर्पण किया था। उसने विजिलेंस को रिमांड के दौरान बताया कि राशि को रोहट नहर में फेंका था। उसके बताए स्थान की निशानदेही कराकर उसे अदालत में पेश किया। जहां उसे जेल भेज दिया गया। जांच अधिकारी हेमराज ने बताया कि वारदात में प्रयुक्त कार को बरामद कर लिया है।