फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   si had committed sucide by killing a female si

महिला एसआई की हत्या कर भागे एसआई ने आत्महत्या ही की थी

Mon, 10 Feb 2020 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
si had committed sucide by killing a female si
गन्नौर (सोनीपत)। दिल्ली में महिला एसआई की हत्या करके भागे एसआई का शव पुलिस ने हाईवे पर कार के अंदर से बरामद किया था। स्थानीय पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम में आत्महत्या किए जाने की ही बात सामने आई है। पुलिस ने मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट दिल्ली पुलिस को सौंप दी है।
विज्ञापन

विदित रहे कि शुक्रवार देर रात पौने दो बजे दिल्ली पुलिस ने बड़ी औद्योगिक थाना क्षेत्र पुलिस को सूचना दी थी कि बड़ी के पास पेट्रोल पंप के निकट कार में युवक का शव पड़ा है। सूचना के बाद पहुंची बड़ी औद्योगिक थाना क्षेत्र पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया था। शव की पहचान दीपांशु राठी के रूप में हुई थी। वह दिल्ली पुलिस में एसआई के पद पर तैनात था। दीपांशु सोनीपत की शास्त्री कॉलोनी में रहता था और मूलरूप से रोहतक के लाखन माजरा गांव का रहने वाला था। पुलिस ने बताया था कि दीपांशु राठी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। पुलिस के अनुसार मृतक दीपांशु राठी शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे दिल्ली के रोहिणी (ईस्ट) मेट्रो स्टेशन के बाहर महिला एसआई प्रीति अहलावत की गोली मार कर हत्या करने बाद मौके से फरार हो गया था। वहां लगे सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान की गई थी। जिसके बाद दिल्ली पुलिस दीपांशु राठी का पीछा कर रही थी। जिसके चलते उसने जीटी रोड पर बड़ी औद्योगिक क्षेत्र के निकट पहुंचने के बाद अपनी कार को सड़क किनारे खड़ा कर खुद को अपनी सर्विस रिवाल्वर से गोली मार कर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या किए जाने की ही बात सामने आई है। बड़ी औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि आत्महत्या करने के की सुबूत मिले हैं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट दिल्ली पुलिस को सौंप दी गई है। मामले में जांच दिल्ली पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed