फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   SI arrested taking bribe of Rs 20 thousand

Sonipat News: एसआई 20 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

Wed, 04 Jun 2025 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 04 Jun 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
SI arrested taking bribe of Rs 20 thousand
सोनीपत में एसीबी करनाल की टीम की तरफ से रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया आरोपी टीम के साथ। स्रोत स
सोनीपत। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) करनाल की टीम ने बारोटा चौकी के एसआई को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शिकायतकर्ता के खिलाफ दर्ज मुकदमे में उसके पक्ष में गवाही देने के लिए रिश्वत देने का दबाव बनाया था। टीम ने आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन


करनाल एसीबी को पंजाब के खन्नौरी मंडी निवासी सुरेंद्र ने शिकायत दी थी कि उनके खिलाफ वर्ष 2024 में कुंडली थाना की बारोटा चौकी में अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। अब वह जमानत पर हैं।
विज्ञापन

मामले की जांच में बारोटा चौकी के एसआई नरेश कुमार हैं। अब उनके खिलाफ दर्ज मामले में गवाही चल रही है। नरेश ने उनके पक्ष में गवाही देने का आश्वासन देकर उन पर 20 हजार रुपये देने का दबाव बनाया। इस पर उन्होंने इसके बारे में एसीबी करनाल को अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीबी करनाल के इंस्पेक्टर तेजपाल की टीम ने मंगलवार को उनसे रुपये लेने के लिए एसआई को गोहाना रोड पर बुलवाया। जब सुरेंद्र ने रिश्वत की राशि दी तो एसीबी की टीम ने एसआई को पकड़ लिया। एसीबी का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जाएगी। मामले में सभी साक्ष्य जुटाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed