फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Shubham won the title of Best Athlete in the annual sports competition.

Sonipat News: वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में शुभम ने जीता बेस्ट एथलीट का खिताब

Sun, 01 Mar 2026 02:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 01 Mar 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Shubham won the title of Best Athlete in the annual sports competition.
फोटो 03: सोनीपत के टीकाराम कन्या महाविद्यालय में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान दौड
सोनीपत। टीकाराम कन्या महाविद्यालय में शनिवार को 30वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें शुभम ने बेस्ट एथलीट का खिताब जीता। इसका शुभारंभ टीकाराम शिक्षा समिति के प्रधान सुरेंद्र दहिया व महासचिव भूपेंद्र सिंह दहिया ने की।
विज्ञापन

प्राचार्य गीता ने महाविद्यालय की वार्षिक उपलब्धियों का ब्योरा प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, साइकिल दौड़, लेमन दौड़, बुक बैलेंस दौड़, मटका दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, शॉट पुट, रिले दौड़ आदि स्पर्धाओं में छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।
विज्ञापन

मंच संचालन डॉ. उपासना और डॉ. नीलम दहिया ने किया। 100 मीटर दौड़ में शुभम ने प्रथम, कीर्ति ने दूसरा, काजल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में शुभम प्रथम, कल्पना दि्वतीय और कीर्ति तृतीय स्थान पर रही। लेमन स्पून दौड़ में सरगम व कीर्ति ने प्रथम, अनु व संजना ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मटका दौड़ में साक्षी पहले, तमन्ना दूसरे व स्नेहा तीसरे स्थान पर रही। लंबी कूद में शिवानी ने पहला, कीर्ति ने दूसरा, अंशुल तीसरा स्थान हासिल किया। ऊंची कूद में कीर्ति ने प्रथम, सरगम ने दूसरा, मधु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
बुक बेलेंस दौड़ में तमन्ना व साक्षी ने प्रथम, अंजली व अमीना ने दूसरा, पलक व मेघा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्किपिंग दौड़ में श्वेता प्रथम, अनु द्वितीय, काजल व अमीना तृतीय स्थान पर रही। साइकिल दौड़ में निशिता प्रथम, अमीना द्वितीय और मीनाक्षी व स्नेहा तृतीय स्थान पर रही।
रिले दौड़ में कीर्ति, सरगम, तनु व शुभम ने प्रथम, वांशिका,योगिता, मधु, मेघा ने दूसरा, सुमन, दीपिका, भारती, खुशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जेवलिन थ्रो में अनु ने पहला, तनुजा ने दूसरा, ललिता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। शॉट पुट में तनुजा पहले, काजल दूसरे व ललिता तीसरे स्थान पर रही।

400 मीटर दौड़ में शुभम ने प्रथम, कल्पना ने दूसरा, सोनम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

फोटो 03: सोनीपत के टीकाराम कन्या महाविद्यालय में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान दौड

फोटो 03: सोनीपत के टीकाराम कन्या महाविद्यालय में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान दौड

फोटो 03: सोनीपत के टीकाराम कन्या महाविद्यालय में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान दौड

फोटो 03: सोनीपत के टीकाराम कन्या महाविद्यालय में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान दौड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed