फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Shrimad Bhagwat provides man with a unique and spiritual experience

Sonipat News: श्रीमद्भागवत मनुष्य को प्रदान करती है अद्वितीय व आध्यात्मिक अनुभव

Mon, 16 Sep 2024 07:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 16 Sep 2024 07:34 AM IST
विज्ञापन
Shrimad Bhagwat provides man with a unique and spiritual experience
फोटो 44- सोनीपत के देव नगर में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान प्रवचन करते 1008 स्वामी दयानंद सरस्वती
सोनीपत। 1008 स्वामी दयानंद सरस्वती यति महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मनुष्य को अद्वितीय व आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करती है, जो भक्तों के जीवन में स्थायी छाप छोड़ती है। कथा ने ही भक्तों को भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं व उनके दिव्य स्वभाव की गहरी समझ प्रदान की। जिन भक्तों ने श्रीकृष्ण के जीवन की लीलाओं को समझा, वह प्रभु की भक्ति की ओर प्रेरित हुए।
विज्ञापन

दयानंद सरस्वती महाराज देव नगर स्थित शिवा शिक्षा सदन विद्यालय में स्वर्ण जयंती पर आयोजित ज्ञानोदय महोत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन प्रवचन कर रहे थे। यती महाराज ने रविवार को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित लीलाओं का वर्णन कर कथा को संपन्न किया। उन्हाेंने कहा कि श्रीकृष्ण का गोकुल से वृंदावन जाना भी भक्तों की भलाई का ही कारण था। वृंदावन में श्रीकृष्ण ने अपनी जिन लीलाओं को प्रकट किया, वह भक्तों को सुख-सुविधा के लिए किसी भी कठिनाई को स्वीकार करने की प्रेरणा देती हैं। बच्चों ने भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित नाटिका प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed