{"_id":"67a90a1524b7f343740e143e","slug":"shrimad-bhagwat-katha-mahotsav-was-inaugurated-by-taking-out-kalash-yatra-sonipat-news-c-197-1-snp1008-132060-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कलश यात्रा निकाल श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कलश यात्रा निकाल श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का किया शुभारंभ
Mon, 10 Feb 2025 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 10 Feb 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
फोटो 30- सोनीपत के हलवाई हट्टा में कलश यात्रा में भाग लेती महिलाएं। संवाद
- फोटो : samvad
सोनीपत। श्री चंडी मां महाकाली प्राचीन मंदिर सिद्धपीठ समिति, कामी रोड की ओर से मंदिर के 22वें वार्षिक महोत्सव के अवसर पर कलश यात्रा निकाल श्रीमद्भागवत कथा शुभारंभ किया गया। कलश यात्रा बड़ा हलवाई हट्टा स्थित श्री ठाकुरद्वारा पंचायती मंदिर से प्रारंभ की गई। पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने मुख्यातिथि के रूप में कलश पूजन करवाकर यात्रा की शुरुआत की।
कलश यात्रा में आसपास क्षेत्र की काफी महिलाओं ने भाग लिया। यात्रा मुरथल अड्डा रोड, सब्जी मंडी रोड सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कामी रोड स्थित मंदिर परिसर में कथा स्थल पर पहुंची। बरसाना से आचार्य डॉ. रोहिताश भारद्वाज ने कथा में श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत महात्म्य का महत्व बताया। इससे पहले यजमान के रूप में शुभम गोयल ने पूजन करवाकर कथा की शुरुआत की। मुख्यातिथि के रूप में शहर के श्री देवी चिटाने वाली माता मंदिर के प्रधान महेश गोयल, तरुण गोयल व परमजीत खत्री ने शिरकत की। समिति के प्रधान प्रमोद गुप्ता ने बताया कि मंदिर परिसर में 9 से 16 फरवरी तक श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में उप प्रधान देवेंद्र कुच्छल, महासचिव सुनील कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार कुच्छल व सचिव पवन जिंदल सहित काफी श्रद्धालु मौजूद रहे।