{"_id":"67087b31b383a34a5e06d068","slug":"shri-ram-killed-bali-by-befriending-sugriva-sonipat-news-c-197-1-snp1008-125928-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सुग्रीव से मित्रता कर श्रीराम ने बालि का किया वध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सुग्रीव से मित्रता कर श्रीराम ने बालि का किया वध
Fri, 11 Oct 2024 06:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 11 Oct 2024 06:41 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। श्री रामलीला सभा की ओर से कामी रोड स्थित रामलीला मैदान में आठवें दिन सुग्रीव मैत्री, बालि वध, सीता अन्वेषण व लंका दहन की लीलाओं का मंचन किया गया। आचार्य सौरभ द्विवेदी के निर्देशन में वृंदावन से आए कलाकारों ने सभी प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया।
पुरखास रोड स्थित गोशाला के पदाधिकारियों ने श्री रामचरित मानस के पूजन से मंचन की शुरुआत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्ता वीरेंद्र बंसल ने की। मुख्यातिथि के रूप में अधिवक्ता अजय गर्ग, अनुज अग्रवाल, दिल्ली से सुशील गोयल, फरीदाबाद से अमित गुप्ता ने शिरकत की। कार्यक्रम में महेंद्र मंगला, राजकुमार गोयल, अमित कुच्छल, गजेंद्र मंगला, महेंद्र वर्मा, प्रवीण गोयल, अनिल जैन, रणबीर सिंह खत्री, बीएम कुच्छल, वीरेंद्र कटारिया व तरुण शर्मा मौजूद रहे।
हनुमान जी ने अपनी जलती पूछ से किया लंका का दहन
सोनीपत। सेक्टर-12 में श्री रामायण ट्रस्ट की ओर से चल रहे रामलीला मंचन के नौवें दिन बालि वध व लंका दहन के प्रसंग की लीला का मंचन किया गया। मंचन की शुरुआत श्री रामायण ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलन व पूजा-अर्चना के साथ की। कलाकारों ने दर्शाया कि हनुमान जी सीता माता की खोज लंका में पहुंचते हैं। अशोक वाटिका में माता सीता को अपना परिचय देते हैं। रावण के छोटे बेटे अक्षय का वध कर देते हैं। तब मेघनाथ ब्रह्मास्त्र का प्रयोग कर हनुमान को रावण के समक्ष लाते हैं। फिर हनुमान जी जलती हुई पूछ से लंका का दहन करते हैं। कार्यक्रम में श्री रामायण ट्रस्ट के संचालक विक्की कौशिक, रामलाल कौशिक, अमित कौशिक, मोहन कौशिक, प्रमोद कौशिक मौजूद रहे।