{"_id":"666dca37f3d3c0ee14070df2","slug":"shot-with-intent-to-kill-sonipat-news-c-197-1-snp1001-119731-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: जान से मारने की नीयत से चलाई गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: जान से मारने की नीयत से चलाई गोली
Sat, 15 Jun 2024 10:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 15 Jun 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
गन्नौर। गांव लाला गढ़ी निवासी अमृत ने बताया कि वह 14 जून को खाना खाने के बाद बच्चों के साथ कमरे में लेट गई थी। रात करीब साढ़े आठ बजे डोर बेल बजी तो वह दरवाजे के पास आ गई। जब उन्होंने अंदर से ही आवाज लगाई कि कौन है तो बाहर एक युवक ने उन्हें आंटी कहकर पुकारा। इस पर जब उन्होंने युवक का नाम पूछा तो बाहर खड़े दो युवकों में से एक युवक ने जान से मारने की नीयत से उन पर गोली चला दी।
गनीमत रही की गोली दरवाजे पर लगी। इसके बाद दोनों युवक घर के बाहर खड़ी काले रंग की कार में बैठकर भाग गए। पुलिस ने जांच के बाद अमृत की शिकायत पर युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार का कहना है कि पुलिस युवकों की पहचान करने में जुटी है। जल्द उनका पता लगा कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।