फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Shot fired at Dhaba operator, narrowly saved

ढाबा संचालक पर चलाई गोली, बाल-बाल बचा

Thu, 28 Apr 2022 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Shot fired at Dhaba operator, narrowly saved
गोहाना। गांव मुंडलाना में देर रात एक ढाबे पर पहुंचे तीन युवकों ने ढाबा संचालक की पिटाई करने के बाद उस पर गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली उसे नहीं लगी। गोली लगने से शीशा टूट गया। बाद में हमलावर धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन

गांव मुंडलाना निवासी शुभम ने बताया कि उन्होंने गांव में राधे रसोई के नाम से ढाबा खोल रखा है। वह मंगलवार रात को खेत से ढाबे पर पहुंचा तो उसके गांव का मोहित, सतीश और हैप्पी बाइक लेकर वहां आ गए। मोहित ने ढाबे पर पहुंचते ही शुभम के चाचा अनुज के बारे में पूछा। शुभम ने कहा कि चाचा यहां नहीं हैं। तीनों युवक ढाबे के अंदर आए और शुभम से आइसक्रीम मांगी। शुभम ने उनको आइसक्रीम दे दी। शुभम के अनुसार आइसक्रीम खाने के बाद मोहित उसके चाचा का नाम लेकर गाली देने लगा। उसके बाद शुभम को ढाबे के गेट के बाहर खींच लिया और उसकी पिटाई कर दी। इसी दौरान मोहित ने बाइक के बैग से पिस्तौल निकाल कर गोली चला दी। शुभम बाल-बाल बच गया जबकि गोली शीशे के दरवाजे में लगी। बाद में आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed