फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   short circuit

शॉर्ट सर्र्किट से हाईटेंशन लाइन का तार टूटा, बच्चा झुलसा

Mon, 08 Feb 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Mon, 08 Feb 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
short circuit
गंदा नाला स्थित आदर्श नगर में बारिश के दौरान हुए शॉर्ट सर्किट के चलते अचानक हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर लटक गया। इससे जहां एक बच्चा बुरी तरह झुलस गया वहीं शहर के कुछ हिस्से में बिजली कई घंटे गुल रही। मामले की सूचना बिजली विभाग को दी गई। हालांकि बारिश के बंद होने पर कर्मचारी पहुंचे, जहां लोगों ने विभाग की लापरवाही बताते हुए आक्रोश जताया और अधिकारियों को बुलाने की मांग की। इसके बाद फाजिलपुर पॉवर हाउस के एक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया और लाइन चालू कराई।
विज्ञापन

आदर्श नगर स्थित ड्रेन के साथ-साथ बिजली निगम की ओर से 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन तार भी डाली हुई है। शनिवार देर शाम से हल्की बारिश हो गई। जिसके चलते देर रात करीब 2 बजे हाइटेंशन का तार टूटकर लटक गया। जिसके बाद लाइट गुल होने से रात से ही लोगों ने बिजली निगम के कर्मचारियों को फोन से सूचना देना शुरू कर दिया। बारिश के चलते बिजली कर्मचारी सुबह तक न पहुंच पाए और न ही कर्मचारी पॉवर हाउस से लाइन को काट पाए। रविवार सुबह जब क्षेत्र का ही रहने वाला सूरज (14) अपने घर से बुआ मुन्नी के पास दूध लेने जा रहा था तो लटकते हुए तार की चपेट में आ गया। इससे वह बुरी तरह झुलस गया। परिजन उपचार के लिए सूरज को सिविल अस्पताल ले गए। जहां उसे हालत गंभीर होने के चलते भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


घटना के करीब पांच घंटे बाद पहुंचे बिजली कर्मचारी
7 बजे सूरज के बिजली करंट की चपेट में आने के बाद फिर क्षेत्र के लोगों ने बिजली कर्मचारियों को सूचना था। लाइन को चेक करने के लिए बिजली कर्मचारी आदर्श नगर ड्रेन पर दोपहर करीब 12 बजे पहुंचे। लेकिन निगम की लापरवाही से लोगों ने लाइन को जोडने नहीं दिया गया और बिजली अधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम 4 बजे पहुंचे पॉवरहाउस से कर्मचारी, लाइन हुई चालू
लाइन के बाधित होने के चलते फाजिलपुर पॉवर हाउस से शाम 4 बजे कर्मचारी मौके पर पहुंचे। जहां रोषित लोगों की समस्या को सुुना और तार के टूटने व बिजली की अन्य समस्या की सूचना के समाधान बारे मोबाइल नंबर भी दिए। जिसके बाद लाइन को करीब 4.30 बजे जोड़कर चालू करा दिया गया।


ड्रेन पर टूटी हाइटेंशन तार की शिकायत उन्हें नहीं मिली। लोगों ने घटना की शिकायत मॉडल टाउन सब डिविजन को दे दी। जिसके चलते लाइन जोड़ने का काम देरी से हो सका।
-अश्विनी धनखड़, एसडीओ, सिटी डिविजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed