{"_id":"65be76f6e66b2ff90704d695","slug":"shops-and-offices-can-be-opened-in-hsiidc-badi-sonipat-news-c-197-1-snp1002-113234-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: एचएसआईआईडीसी बड़ी में खोली जा सकेंगी दुकानें और कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: एचएसआईआईडीसी बड़ी में खोली जा सकेंगी दुकानें और कार्यालय
Sat, 03 Feb 2024 10:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 03 Feb 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
एचएसआईआईडीसी बड़ी।
गन्नौर। हरियाणा राज्य औद्योगिक और बुनियादी ढांचा विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) बड़ी में अब दुकानें, शाॅपिंग माॅल, आउटलेट व निजी कार्यालय खोले जा सकेंगे। इसके लिए एचएसआईआईडीसी बड़ी में वाणिज्यिक प्लॉट बेचने की कवायद शुरू कर दी है। ई-नीलामी के माध्यम से बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में वाणिज्यिक प्लाॅट खरीदे जा सकते हैं। ई-नीलामी 23 फरवरी को होगी। जिसमें भाग लेने के लिए 15 फरवरी तक पोर्टल पर पंजीकरण कराया जा सकता है।
एचएसआईआईडीसी बड़ी के संपदा अधिकारी ऋषि चौहान ने बताया कि बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में वाणिज्यिक गतिविधियां बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। बड़ी फेज-1 में वाणिज्यिक प्लॉट खाली हैं। 450 वर्ग मीटर के इन प्लाॅटों को निगम की ओर से ई-नीलामी प्रक्रिया से बेचने की प्रक्रिया चल रही है। यहां दुकानों के साथ कोई भी संस्था व फैक्टरी वाले अपना आउटलेट कार्यालय भी खोल सकते हैं। दुकानों के साथ प्लॉटों में बैंक, निजी कार्यालय या शाॅपिंग माल भी खोले जा सकते हैं। इसके लिए एक अंडरग्राउंड के अलावा यहां तीन मंजिला वाणिज्यिक भवन बनाया जा सकता है।
वर्जन
ई-नीलामी के लिए 15 फरवरी तक पंजीकरण कराया जा सकता है। 12 लाख 42 हजार रुपये में ई-नीलामी के लिए पंजीकरण कराया जा सकता है। प्लाॅट का आरक्षित मूल्य 55 हजार 200 रुपये रखा गया है। एक प्लाॅट के लिए आधार मूल्य से ज्यादा जिसकी बोली होगी, उसके नाम प्लॉट की बोली छोड़ दी जाएगी।
विज्ञापन
-ऋषि चौहान, संपदा अधिकारी, एचएसआईआईडीसी बड़ी