फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Shopping complex to be built at a cost of 225.35 lakh, government approved

225.35 लाख की लागत से बनेगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, सरकार ने दी मंजूरी

Tue, 30 Aug 2022 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Shopping complex to be built at a cost of 225.35 lakh, government approved
सोनीपत। मुरथल रोड पर शुभम गार्डन के सामने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) अपनी खाली पड़ी करीब साढ़े आठ एकड़ जमीन पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण करेगा। इसको लेकर मुख्यालय से 225.35 लाख रुपये के बजट की स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही शॉपिंग कॉम्प्लेक्स तैयार करने के लिए सुविधा बढ़ाने को एस्टीमेट तैयार किया जाएगा। प्लॉट आवंटित करने से पहले इस जमीन पर पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही सीवर व पेयजल लाइन भी बिछाई जाएगी। शॉपिंग काम्पलेक्स परिसर में 61 दुकानें होंगी।
विज्ञापन

मुरथल रोड पर शुभम गार्डन के सामने कई वर्षों से खाली जमीन पड़ी हुई है। मुख्य रोड पर इस जमीन पर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है। इसे देखते हुए एचएसवीपी ने जमीन पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाने का निर्णय लिया था। करीब चार वर्ष पहले सेक्टर 15 के खंड 4 का संशोधित लेआउट प्लान मंजूर हो गया था। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के लिए यहां दुकानें बनने से काफी लोगों को रोजगार मिलेगा। अधिकारियों द्वारा तैयार ड्राइंग को मंजूरी मिल चुकी है। जिसके अनुसार मार्केट में 17 सिंगल स्टोरी, 28 डबल स्टोरी और 16 एससीओ (दुकान कम कार्यालय) होंगे। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से लोगों को प्लॉट बेचे जाएंगे। जिस पर निर्माण कार्य अलॉटियों को स्वयं कराना होगा। प्राधिकरण द्वारा लोगों को मार्केट में केवल मूलभूत सुविधाएं ही मुहैया कराएगा। इस कार्य पर अनुमानित बजट भी स्वीकृत हो चुका है।
विज्ञापन

शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में दुकानदार और ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। प्लॉट बेचने से पहले ही मार्केट में सड़कें बनाई जाएंगी। पेयजल और सीवर लाइन बिछाई जाएगी। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में पार्किंग के लिए पर्याप्त स्थान रखा हुआ है। जिससे शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में आने वाले ग्राहकों को वाहन सड़क पर नहीं खड़ा करना पड़े। इसके अलावा ग्रीन बेल्ट और फुटपाथ भी बनाया जाएगा। पब्लिक यूटिलिटी सर्विस प्वाइंट 1500 वर्ग मीटर स्थान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
कॉलोनियों के रास्ते भी होंगे बंद
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की खाली पड़ी जमीन के आसपास कॉलोनियां विकसित हो चुकी हैं। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाए जाने पर कॉलोनियों की तरफ से खुले सभी रास्ते बंद किए जाएंगे। अधिकारी का कहना है कि शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा जरूरी है। इसलिए मार्केट में कॉलोनी की तरफ से रास्ता नहीं दिया जाएगा। साथ ही जिन लोगों ने जमीन पर अवैध कब्जा किया हुआ है, उसे भी हटाया जाएगा।
इंसेट
कॉलोनी वासियों को मिलेगी पार्क की सुविधा
मुरथल रोड के साथ बसी राजीव कॉलोनी, विकास नगर, जीवन विहार एक्सटेंशन, फौजी कॉलोनी के नागरिकों की लंबे अरसे से पार्क उपलब्ध कराने की मांग थी। सेक्टर 15 के खंड 4 के संशोधित लेआउट प्लान के अनुसार मुरथल रोड के साथ बनने वाले ग्रीन बेल्ट में अच्छे पार्क का निर्माण करवाया जाएगा, ताकि आसपास के हजारों लोगों को लाभ मिल सके।

वर्जन
मुरथल रोड पर खाली पड़ी करीब साढ़े आठ एकड़ जमीन पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा। इसके लिए मुख्यालय की ओर से मंजूरी मिल गई है। आधारभूत सुविधाएं बढ़ाने पर करीब 225.35 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के विकसित होने पर लोगों को रोजगार मिलेगा।
पवन कुमार, कार्यकारी अभियंता हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed