फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Shopkeepers protested the sudden demolition action, the Municipal Corporation team returned.

Sonipat News: अचानक तोड़फोड़ की कार्रवाई का दुकानदारों ने किया विरोध, नपा की टीम लौटी

Mon, 25 May 2026 08:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 25 May 2026 08:06 PM IST
विज्ञापन
Shopkeepers protested the sudden demolition action, the Municipal Corporation team returned.
फोटो : सोनीपत के खरखौदा शहर ​स्थित मुख्य बाजार में दुकानों के आगे रैंप को तोड़ता बुलडोजर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


खरखौदा। मुख्य बाजार में पानी निकासी ठप होने से गली में बहने वाले दूषित पानी की समस्या के समाधान के लिए सोमवार को नगर पालिका की टीम बाजार में पहुंची। नालों के ऊपर बने रैंप से सफाई न होने के चलते रैंप तोड़ने का फैसला लिया गया।
इस बीच खंभों पर लगे बिजली मीटर के बॉक्स टूटने व तोड़फोड़ के दौरान दुकानों के शटर क्षतिग्रस्त होने पर दुकानदारों ने विरोध किया। इस पर नपा की ओर कार्रवाई रोक दी गई।
विज्ञापन

कुछ दुकानदारों की तरफ से दो वर्ष से बार-बार पानी निकासी ठप होने से उनकी दुकानों के आगे दूषित पानी भरने की समस्या को लेकर नगर पालिका से समाधान की मांग कर रहे थे। दुकानदारों का कहना था कि उनकी दुकानों के सामने वाली दुकानों के आगे पक्के रैंप बना लिए जाने से नालियों की सफाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि निकासी बंद होने से दूषित पानी उनकी तरफ आता है। ऐसे में सोमवार को नपा सचिव दल-बल के साथ बाजार का निरीक्षण करने पहुंचे। इसके बाद बुलडोजर मंगाकर दुकानों के आगे बने रैंप तोड़ने की कार्रवाई को शुरू की गई।

दुकानदारों ने अचानक शुरू की गई कार्रवाई का विरोध कर दिया। वहीं, तोड़फोड़ के दौरान खंभों पर लगे कई बिजली मीटर के बॉक्स टूट गए और रैंप हटाने के दौरान शटर भी क्षतिग्रस्त होने के चलते कार्रवाई को रोक टीम लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed