फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Shopkeepers accused of bringing fake tea leaves stopped the auto, later left

नकली चायपत्ती लाने का आरोप लगा दुकानदारों ने रोका ऑटो, बाद में छोड़ा

Wed, 13 Oct 2021 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Shopkeepers accused of bringing fake tea leaves stopped the auto, later left
चायपत्ती से भरे ऑटो को रुकवाकर नकली चायपत्ती का आरोप लगाकर उसके बिल दिखाते डीलर गजेंद्र दुरेजा व - फोटो : Sonipat
सोनीपत से ऑटो में भरकर चायपत्ती ला रहे एक डीलर को गोहाना के दुकानदारों ने उसे रोहतक-पानीपत बाईपास पर रोक लिया। स्थानीय डीलर समेत अन्य दुकानदारों ने उस पर नकली चायपत्ती सप्लाई और ई-वे बिल व जीएसटी चोरी करने का आरोप लगाया। डीलर व दुकानदारों ने इसको लेकर काफी हंगामा किया, लेकिन बाद में सोनीपत के दूसरे डीलर की जिम्मेदारी पर चायपत्ती को सप्लायर के पास भेजने के लिए छोड़ा।
विज्ञापन

सोनीपत निवासी आदेश जैन मंगलवार को सोनीपत से एक ऑटो में चायपत्ती व अन्य सामान भरकर गोहाना में एक डीलर के यहां सप्लाई करने आ रहा था। जब वह दोपहर करीब सवा 12 बजे गोहाना में रोहतक-पानीपत बाईपास के पास पहुंचा तो शहर के कुछ दुकानदारों ने उसे रोक लिया और उससे चायपत्ती के बिल मांगे। इस पर उन्होंने उसे बिल दिखाए। बिल देखते ही दुकानदार भड़क गए। उन्होंने डीलर पर नकली चायपत्ती और जीएसटी व ई-वे बिल चोरी करने का आरोप लगाया, जबकि आदेश जैन ने बताया कि चायपत्ती भी असली है और जो बिल कटा हुआ है, वह डीलर के जरिये काटा गया है। उसने आरोप लगाया कि जब वह संबंधित डीलर से इस संबंध में दुकानदारों से बातचीत कराना चाहते थे तो उन्होंने उसका मोबाइल ले लिया। वहीं डीलर गजेंद्र दुरेजा ने आरोप लगाया कि यह चायपत्ती गलत तरीके से गोहाना भेजी जा रही है, चूंकि संबंधित कंपनी के तहत वह गोहाना के डीलर हैं। उन्होंने बताया कि इस तरह से चायपत्ती सप्लाई होने से उनका लक्ष्य पूरा नहीं हो पाता। इस पर उन्होंने आदेश जैन को ऑटो पुलिस चौकी में भी ले जाने की बात कही। इसके बाद उसने दुकानदारों की बात सोनीपत के अन्य डीलर से कराई, जिसके बाद उन्होंने ऑटो को छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed