फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Shopkeeper shot in hip in land dispute, condition critical

जमीन के विवाद में दुकानदार को कूल्हे में मारी गोली

Thu, 17 Mar 2022 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Shopkeeper shot in hip in land dispute, condition critical
गांव धतूरी में जमीन को लेकर चल रहे विवाद की रंजिश में दुकानदार पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया गया। दुकानदार का आरोप है कि बाइक सवार दो युवक उसके घर के बाहर आए और एक युवक ने उस पर दो फायर किए। एक गोली उसके कूल्हे में जा लगी, जिससे वह घायल हो गया। वारदात को अंजाम देकर बाइक सवार हमलावर फरार हो गए। मुरथल थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव धतूरी निवासी साहिल (20) ने थाना मुरथल पुलिस को बताया कि वह परचून की दुकान चलाता है। मंगलवार रात को करीब साढ़े नौ बजे वह अपने घर के बाहर लगी टूटी से पानी भरने गया था। इस दौरान एक युवक पिस्तौल लेकर आया और उसे मारने की नीयत से उस पर दो गोलियां चलाईं। एक गोली उसके दाहिने कूल्हे पर लगी और दूसरी पास से निकल गई। वह गोली लगने के बावजूद जान बचाने के लिए भागकर घर के अंदर चला गया। इसी बीच गोली की आवाज सुनकर उसके पिता शौकीन, चाचा सलीम और गांव के अन्य लोग घरों से बाहर आ गए। उनके बाहर आते ही पहले ही बाइक चालू कर खड़े एक अन्य युवक के साथ हमलावर फरार हो गया। परिजनों ने उसे सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हत्या के प्रयास व षड्यंत्र का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जमीन के विवाद में कराया हमला
साहिल ने बताया कि वह गोली मारने वाले युवक को पहचान सकता है। उसने बताया कि उसकी हत्या का षड्यंत्र गोहाना की ईदगाह कॉलोनी निवासी शेरू व सुरेश और थरिया के बबलू ने रचा है। तीनों के साथ उनका जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। कुछ दिन पहले इन लोगों ने उसके पिता शौकीन की पिटाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
गांव धतूरी के दुकानदार ने जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। इस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
- इंस्पेक्टर सुमित कुमार, थाना प्रभारी, मुरथल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed