फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Shopkeeper murder case: Scene recreated at the crime scene, evidence examined

दुकानदार हत्याकांड : घटनास्थल पर रीक्रिएट किया सीन, साक्ष्य खंगाले

Sun, 30 Mar 2025 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 30 Mar 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Shopkeeper murder case: Scene recreated at the crime scene, evidence examined
खरखौदा। गोपालपुर मार्ग पर स्थित बावरिया मंदिर में हुए दुकानदार हत्याकांड में गिरफ्तार किए गए आरोपी को रिमांड के दौरान पुलिस घटनास्थल पर लेकर पहुंची और सीन रीक्रिएट करवाया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर दुकानदार की स्कूटी और मोबाइल को सैदपुर क्षेत्र से बरामद कर लिया है। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद पुलिस ने शनिवार को आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

खरखौदा में 20 मार्च को संदिग्ध हालात में लापता हुए दुकानदार बालकिशन उर्फ बाले का शव अगले दिन गोपालपुर मार्ग पर स्थित बावरिया धार्मिक स्थल पर खून से लथपथ मिला था। सिर पर ईंट मारकर हत्या करने के बाद सिर पर चुन्नी डाली गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया था। वहीं धार्मिक स्थल पर रहने वाले महंत आचार्य राजकुमार तिवारी के नहीं मिलने पर हत्या को अंजाम देने का शक उसी पर गहरा गया था। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए महंत की तलाश शुरू की और दिल्ली, उत्तर प्रदेश से लेकर महाराष्ट्र के मुंबई तक की खाक छानी। इसके बाद महंत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया तो उसने वारदात पर से पर्दा उठाते हुए हत्याकांड को रंजिशन अंजाम देने की बात कबूल की है। आरोपी ने बताया कि उसे डर था कि बालकिशन उसे इस धार्मिक स्थल से हटवा देगा। रिमांड अवधि के दौरान पुलिस ने पूछताछ करते हुए बालकिशन की स्कूटी को सैदपुर क्षेत्र से बरामद कर लिया है। वहीं मोबाइल भी इसी क्षेत्र से बरामद हुआ है। अन्य सबूत जुटाने के बाद पुलिस ने आरोपी काे अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed