फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Shopkeeper died due to water current up to 3 feet filled on the roads

सड़कों पर भरा तीन फुट तक पानी, करंट से दुकानदार की मौत

Sun, 08 Aug 2021 02:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Shopkeeper died due to water current up to 3 feet filled on the roads
सोनीपत में गोहाना रोड पर भरे बारिश के पानी से निकलती कार। संवाद - फोटो : Sonipat
जिले में शनिवार दोपहर हुई झमाझम बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि उसके बाद उमस ज्यादा होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सोनीपत शहर में करीब एक घंटे तक हुई बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया। नगर निगम की ओर से पानी निकासी नहीं होने के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। कई जगहों लोग घंटे भर तक जाम में फंसे रहे। बारिश के दौरान ककरोई रोड पर दुकान का शटर खोलते समय करंट लगने से दुकानदार की मौत हो गई।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर अचानक मौसम में बदलाव होने से झमाझम बारिश होने लगी। कुछ समय में ही शहर की गलियों से लेकर सड़कों पर पानी भर गया। शहर के मुख्य मार्गों पर पानी भरने के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। जिसके कारण वाहनों के पहिए थम गए। गीता भवन चौक, ककरोई चौक शनि मंदिर रोड, पुरखास अड्डा रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। कई जगह लोग खुद ही गाड़ियों से उतर कर जाम खुलवाते नजर आए। पानी के कारण वाहन भी खराब हो गए। दुपहिया वाहन चालक पैदल ही वाहन लेकर जाते दिखे। वहीं बारिश के दौरान ककरोई रोड पर दुकान का शटर खोलते समय अचानक करंट लगने से दुकानदार की मौत हो गई। मृत ऋतिक जैन शहर के गढ़ी घसीटा का रहने वाला था।
विज्ञापन

मुरथल रोड व बहालगढ़ रोड पर जाम की स्थिति बनी
शहर में पानी भरने के कारण मुरथल रोड व बहालगढ़ रोड पर जाम की स्थिति बनी रही। ऐसे में सोनीपत शहर से आवागमन करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा। राई क्षेत्र में 24 एमएम, खरखौदा क्षेत्र में 8 एमएम व गन्नौर क्षेत्र में 5 एमएम बारिश होने से सड़कों पर पानी भर गया। जबकि बारिश के कारण धान उत्पादक किसानों को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
शहर में पानी निकासी के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगा रखी है। सड़कों से पानी निकासी के लिए मोटर भी लगवाई गई है। बारिश का पानी उतरने में समय लगता है। इस व्यवस्था को सुधारने का प्रयास किया जा रहा है।
- सुभाषचंद्र, संयुक्त आयुक्त नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed