{"_id":"6765c6f76342841ec509c316","slug":"shopkeeper-and-his-cousin-attacked-with-sticks-case-filed-against-four-sonipat-news-c-197-1-snp1003-129567-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: दुकानदार व उनके ममेरे भाई पर डंडों से किया हमला, चार पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: दुकानदार व उनके ममेरे भाई पर डंडों से किया हमला, चार पर मुकदमा
Sat, 21 Dec 2024 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 21 Dec 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
खरखौदा। गांव सेहरी में ईंट भट्ठे के पास किराने की दुकान पर पहुंचकर चार युवकों ने दुकानदार व उनके ममेरे भाई पर डंडों से हमला कर दिया। हमलावरों ने उन्हें गोली मार देने की धमकी दी। पीड़ित दुकानदार ने मामले की शिकायत खरखौदा थाना पुलिस को दी। पुलिस ने दो नामजद सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव सेहरी निवासी संदीप निवासी ने बताया कि उन्होंने पानीपत जिले के गांव अहर निवासी मामा के बेटे सचिन के साथ मिलकर किराने की दुकान की हुई है। वह ममेरे भाई के साथ दुकान पर बैठे थे कि गांव के ही विवेक व मोनी अपने दो साथियों के साथ मौके पर आ गए। जिनके हाथों में लाठी-डंडे थे, वह कुछ कर पाते इससे पहले ही उन्होंने उन पर हमला कर दिया, किसी प्रकार वह भागे तो फिर से पकड़कर उनकी पिटाई कर दी। इस दौरान उन्हें गोली मार देने की भी धमकी दी गई। इसके बाद उन्होंने किसी प्रकार से पुलिस व घर पर मामले की सूचना दी। सूचना पाकर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। खरखौदा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।