फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Shiksha Diksha Program: 11th class students stuck in spelling of beautiful in Sonipat

शिक्षा दीक्षा कार्यक्रम: सोनीपत में ब्यूटीफुल की स्पेलिंग बताने में अटक गए 11वीं कक्षा के विद्यार्थी

Fri, 22 Sep 2023 03:25 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 22 Sep 2023 03:25 PM IST
सार

शिक्षा दीक्षा कार्यक्रम के तहत के शिक्षा विभाग से 220 सदस्यीय टीम ने जिले के 212 स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान शिक्षा विभाग के निदेशक डॉ. अंशज सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का दौरा करते हुए व्यवस्थाएं जांची। विद्यालय प्राचार्य ने बताया कि स्कूल में जो डिजिटल बोर्ड लगाए गए हैं, उनमें नेटवर्क की कनेक्टिविटी की समस्या है।

विज्ञापन
Shiksha Diksha Program: 11th class students stuck in spelling of beautiful in Sonipat
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्कूल शिक्षा विभाग के निदेशक डॉ. अंशज सिंह ने शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अकबरपुर बारोटा व सफियाबाद का दौरा किया। उन्होंने कक्षाओं में जाकर बच्चों से कई सवाल पूछे, कुछ बच्चे सवालों का सही जवाब नहीं दे पाए। उन्होंने कक्षाओं का दौरा करते हुए बच्चों से हिंदी व अंग्रेजी में मेरा विद्यालय पर पांच लाइन लिखने के लिए कहा और उनकी कॉपी की जांच की। 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों का हिंदी विन्यास सही नहीं था, वहीं 11वीं कक्षा के बच्चे ब्यूटीफुल की स्पेलिंग बताने में अटक गए। डॉ. अंशज सिंह ने शिक्षकों को शिक्षा स्तर में सुधार करने के लिए बेहतर प्रयास करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


डिजिटल बोर्ड नहीं चलाना नहीं आता
शिक्षा दीक्षा कार्यक्रम के तहत के शिक्षा विभाग से 220 सदस्यीय टीम ने जिले के 212 स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान शिक्षा विभाग के निदेशक डॉ. अंशज सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का दौरा करते हुए व्यवस्थाएं जांची। इस दौरान उन्होंने 10वीं कक्षा में इतिहास की कक्षा में शिक्षक ने डिजिटल बोर्ड पर पढ़ान के लिए कहा, जिसे शिक्षक नहीं चला पाए। जिसके बाद विद्यार्थी ने डिजिटल बोर्ड चलाया और भारत का नक्शा निकाला। शिक्षा निदेशक ने शिक्षक से इतिहास की कक्षा में बच्चों को डिजिटल बोर्ड में इराक से भारत आने के रास्ते के बारे में भी बताने के लिए कहा, शिक्षक नहीं बता पाए। इस बार में भी विद्यार्थी ने ही जवाब दिया। शिक्षक ने कहा कि उन्हें डिजिटल बोर्ड नहीं चलाना नहीं आता।
विज्ञापन


बच्चों को दिए टैब से उसे कनेक्ट करवा कर निरीक्षण किया
विद्यालय प्राचार्य ने बताया कि स्कूल में जो डिजिटल बोर्ड लगाए गए हैं, उनमें नेटवर्क की कनेक्टिविटी की समस्या है। जिस पर टीम के अधिकारियों ने तुरंत सर्विस प्रोवाइडर को मौके पर बुलाया। उन्होंने बच्चों को दिए टैब से उसे कनेक्ट करवा कर निरीक्षण किया तथा कनेक्टिविटी को सुधारने के आदेश दिए। उन्होंने एबीआरसी पूर्णिमा से उनके कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा उनके द्वारा किए गया कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने विद्यालय की प्रिंसिपल भारती से स्कूल में लैब से संबंधित कार्यों के लिए मुख्यालय की तरफ से दिए गए बजट के बारे में भी जानकारी ली तथा और किसी चीज की आवश्यकता हो तो उसे भी अपनी डिमांड में लिख कर चंडीगढ़ मुख्यालय भिजवाने की बात कही। इस मौके पर उनके साथ मुख्यालय से डॉक्टर प्रमोद कुमार, सभ्रांत श्रीवास्तव, जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया, एक्सईएन भूपेंद्र सिंह, परवीन, मुनीश व विद्यालय स्टाफ सुनील, बलदीप, अमित सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed