{"_id":"68c25f09695e8eb8c70289a6","slug":"sharp-shooter-rahul-caught-in-police-encounter-in-sonipat-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Crime: पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया शार्प शूटर राहुल, आरोपी पर हत्या और लूट के दर्ज थे 11 मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Crime: पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया शार्प शूटर राहुल, आरोपी पर हत्या और लूट के दर्ज थे 11 मामले
Thu, 11 Sep 2025 11:03 AM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Thu, 11 Sep 2025 11:03 AM IST
सार
एसटीएफ करनाल की टीम ने बदमाश दीपक उर्फ भांजा हत्याकांड में शार्प शूटर गांव गुढ़ा के राहुल को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया आरोपी
- फोटो : संवाद
विस्तार
एसटीएफ करनाल की टीम ने बदमाश दीपक उर्फ भांजा हत्याकांड में शार्प शूटर गांव गुढ़ा के राहुल को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। एसटीएफ को राहुल के गोहाना में होने की जानकारी मिली थी। वह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। टीम जब उसे काबू करने रोहतक-पानीपत हाईवे स्थित बड़ौता बाईपास के पास पहुंची तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी।
पुलिस ने बचाव में कार्रवाई की और उसके पांव में गोली लगी, जिसके बाद उसे काबू कर लिया गया। बदमाश को भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल ले जाया गया। राहुल पानीपत के कुख्यात गैंगस्टर राकेश उर्फ पंपू गैंग से जुड़ा है।
कुमासपुर में 27 फरवरी को गांव गुहणा के दीपक उर्फ भांजा की 14 गोलियां मारकर हत्या की थी। मुरथल के मंदीप पर भी जानलेवा हमला किया गया था। इस वारदात में गांव गुढ़ा का राहुल भी आरोपी था। वह वारदात के बाद से पुलिस पकड़ से बाहर चल रहा था। एसटीएफ करनाल की टीम को बुधवार रात को शार्प शूटर राहुल के गोहाना में रोहतक-पानीपत हाईवे स्थित बड़ौता बाईपास के पास होने का इनपुट मिला। वह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।
विज्ञापन
एसटीएफ की टीम उसे काबू करने के लिए पहुंची। वह पुलिस को देखकर बाईपास से गांव बड़ौता की तरफ भाग गया। उसने पुलिस पर दो राउंड फायर किए। एसटीएफ की टीम ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए तीन राउंड फायर किए। राहुल के पांव में गोली लगने के बाद उसे काबू कर लिया गया। उस पर हत्या व लूट समेत 10-11 केस दर्ज हैं। उसे नागरिक अस्पताल गोहाना से भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।