फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sewer jam since last one month, got relief after four hours of effort

Sonipat News: एक माह से सीवर जाम, चार घंटे की मशक्कत के बाद मिली राहत

Wed, 03 Jul 2024 10:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 03 Jul 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
Sewer jam since last one month, got relief after four hours of effort
भगत फूल सिंह महिला महिला विश्वविद्यालय के प्रशासन ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 में स्नातक व स्नातको
सोनीपत। राजेंद्र नगर में पिछले एक माह से सीवर जाम पड़े थे। इसके कारण स्थानीय लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया था। लोगों ने नगर निगम समस्या की शिकायत दी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ तो लोगों ने एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। भाजपा नेता राजीव जैन ने निरीक्षण किया। इसके बाद नगर निगम के उपमंडल अभियंता देवेंद्र खासा, कनिष्ठ अभियंता सचिन, सुपरवाइजर व सीवरेज सफाई करने वाली टीम ने सफाई शुरू की। करीब चार घंटों की मशक्कत के बाद सीवर खोला गया व गलियों में भरा दूषित पानी निकाला गया। वहीं जिला उपाध्यक्ष संजीव वलेचा ने बताया कि तारों के कारण नई सीवर लाइन डालने का एस्टीमेट तैयार करवाया गया था। अधिकारियों ने उसे रद्दी की टोकरी में डाल दिया। बारिश के बाद नई लाइन डलवाने के प्रयास किये जाएंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed