फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Seventeenth tax of buffalo, relatives of eight villages got a feast

भिंडी भैंस की सत्रहवीं कर रिश्तेदारों, आठ गांवों के लोगों को कराया प्रीतिभोज

Wed, 01 Dec 2021 12:01 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 12:01 PM IST
विज्ञापन
Seventeenth tax of buffalo, relatives of eight villages got a feast
गार्डन बुक कर किए गए भोज में पहुंचे लोग। संवाद - फोटो : Sonipat
सोहटी गांव में वर्षों से पाली जा रही भैंस की मौत के बाद पशुपालक ने मंगलवार को उसकी सत्रहवीं का आयोजन कर अपने रिश्तेदारों व आठ गांवों के ग्रामीणों को प्रीतिभोज कराया।
विज्ञापन

दिल्ली की सीमा से सटे सोहटी गांव निवासी जयभगवान उर्फ लीलू एक किसान व पशुपालक हैं। वर्षों से पाली जा रही भिंडी भैंस की मौत पर उन्होंने न केवल उसे अपने प्लॉट में ही दफनाया, बल्कि उसकी सत्रहवीं कर नाते-रिश्तेदारों व आसपास के आठ गांवों के लोगों को प्रीतिभोज करवाया। इसके लिए एक गार्डन बुक किया गया था, जहां प्रीतिभोज करने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे। किसान जयभगवान का यह काम क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

वर्ष 1999 में भाई की सुसराल से तीन वर्ष की लाया था कटिया
किसान जयभगवान ने बताया कि वर्ष 1999 में उसके भाई की सुसराल से वह करीब तीन साल की कटिया लेकर आया था। कटिया का अपने बच्चों के साथ ही बड़े लाड़-प्यार से पालन-पोषण किया था। उसके बाद से अब तक उसने 21 कटिया व एक कटड़े को जन्म दिया। यह भैंस उनके परिवार के सदस्य की भांति थी। जयभगवान ने बताया कि वह सोच रहा था कि अपनी भैंस के जीवित रहते हुए उसका जीवनजग करे, लेकिन देवउठनी एकादशी के दिन अचानक से भैंस की मौत हो गई। ऐसे में उसने अब भैंस की सत्रहवीं करते हुए न केवल अपने रिश्तेदारों को प्रीतिभोज पर बुलाया, बल्कि सोहटी के साथ ही आसपास के गांवों के लोगों को भी न्योता दिया। जयभगवान ने बताया कि भिंडी भैंस की करीब 27 वर्ष की उम्र में मौत हुई थी। पशु चिकित्सक डॉ. श्रीभगवान का कहना है कि अगर सही देखभाल की जाए तो भैंस की न केवल इतनी लंबी उम्र हो सकती है, बल्कि इतनी बार बच्चे भी पैदा कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed