फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Seven vehicles collided on GT Road due to dense fog.

Sonipat News: घने कोहरे के चलते जीटी रोड पर भिड़े सात वाहन

Tue, 20 Jan 2026 10:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 20 Jan 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
Seven vehicles collided on GT Road due to dense fog.
फोटो :39: सोनीपत के गन्नौर में हुए हादसे के बाद मौके पर खड़ा कैंटर। संवाद
सोनीपत/गन्नौर। सुबह घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के चलते गन्नौर क्षेत्र में जीटी रोड पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। निरंकारी समागम के पास घने कोहरे के कारण सात वाहन भिड़ गए। हादसे से कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। राहत की बात यह रही कि किसी की जान नहीं गई।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह सात बजे ग्रामीण क्षेत्र में कोहरा इतना घना था कि दृश्यता 10 मीटर तक सिमट गई थी। वाहन चालकों को आगे चल रहे वाहनों का सही अंदाजा नहीं हो पाया। इस दौरान गन्नौर में निरंकारी समागम स्थल के पास एक वाहन अचानक धीमा हुआ तो पीछे से आ रहे वाहन टकराते चले गए।
विज्ञापन

टक्कर की चपेट में एक कैंटर, बोलेरो व कारें आई हैं। वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं मगर किसी की जान नहीं गई। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर गन्नौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारु कराया। पुलिस के अनुसार किसी भी चालक की ओर से शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। गन्नौर थाना प्रभारी धीरज कुमार ने बताया कि हादसे का मुख्य कारण घना कोहरा और दृश्यता की कमी रही।
न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया

मंगलवार को सोनीपत जिले का न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे कम रहा। अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम और अधिकतम तापमान के बीच अधिक अंतर के कारण सुबह और रात के समय ठिठुरन ज्यादा महसूस की जा रही है। दिन में करीब आठ किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली ठंडी हवा ने गलन को और बढ़ा दिया। सुबह नौ बजे कोहरा छटा। दोपहर बाद हल्के बादल भी छाए।

मौसम का बदलाव पश्चिमी विक्षोभ और हवा की दिशा में परिवर्तन के कारण है। सुबह के समय कोहरा छाए रहने और तापमान में हल्की गिरावट की संभावना बनी रहेगी। वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए। 24 जनवरी के बाद बारिश की संभावना है। -डॉ. प्रेमदीप, मौसम वैज्ञानिक, केवीके सोनीपत।

फोटो :39: सोनीपत के गन्नौर में हुए हादसे के बाद मौके पर खड़ा कैंटर। संवाद

फोटो :39: सोनीपत के गन्नौर में हुए हादसे के बाद मौके पर खड़ा कैंटर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed