फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Seven trains canceled due to farmers' protest in Punjab, delayed by a dozen hours

Sonipat News: पंजाब में किसान आंदोलन के चलते सात ट्रेन रद्द, दर्जनभर घंटों देरी से चलीं

Sun, 01 Oct 2023 01:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 01 Oct 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Seven trains canceled due to farmers' protest in Punjab, delayed by a dozen hours
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोनीपत। पंजाब में किसानों के रेल रोको आंदोलन के चलते तीसरे दिन शनिवार को भी रेल यातायात प्रभावित रहा। दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर सात ट्रेन रद्द कर दी गईं तो दर्जनभर ट्रेनें अपने निर्धारित समय से एक से चार घंटे तक की देरी से चलीं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जो ट्रेनें चल रही हैं, उनमें सामान्य से अधिक भीड़ रही। रेलवे स्टेशन पर पहुंचे यात्री पूछताछ केंद्र पर ट्रेनों के आने के बारे में पता करते रहे।

एमएसपी पर गारंटी, बाढ़ प्रभावित फसलों का मुआवजा, कर्जमुक्त सहित अन्य मांगों को लेकर किसान पंजाब में रेल की पटरियों पर बैठे हुए हैं। इस कारण रेलवे को लंबी दूरी की विभिन्न ट्रेनों को रद्द करना पड़ा, वहीं कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाले यात्री पूछताछ केंद्र पर ट्रेनों के बारे में पता करते रहे। शनिवार को अप व डाउन ट्रैक की सुपर एक्सप्रेस, बठिंडा एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस, जम्मू मेल व नेताजी एक्सप्रेस रद्द रहीं। यात्रियों को यात्रा ही निरस्त करनी पड़ी। वहीं काफी यात्रियों ने गंतव्य तक जाने के लिए बसों का सहारा लिया।
विज्ञापन


बस अड्डे पर बढ़ी भीड़

ट्रेनों के रद्द रहने और देरी से चलने के कारण काफी यात्रियों ने जहां अपनी यात्रा रद्द कर दी, वहीं काफी यात्री ऐसे रहे, जिन्होंने बस अड्डे का रुख किया। बस अड्डे पर दिल्ली रूट पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई। दिल्ली जाने वाली बसों में भी यात्रियों की खासी भीड़ रही। रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि सामान्य दिनों के मुकाबले शनिवार को दिल्ली रूट पर अधिक यात्री रहे। यात्रियों को बेहतर सुविधा देने का हर संभव प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह ट्रेनें रहीं प्रभावित

डाउन लाइन

ट्रेन संख्या ट्रेन का नाम देरी

14034 जम्मू मेल रद्द

12312 नेताजी एक्सप्रेस 0.50 घंटे

04450 सवारी गाड़ी 0.55 घंटे

14508 बठिंडा एक्सप्रेस रद्द

12460 अमृतसर-नई दिल्ली सुपर एक्सप्रेस रद्द

15708 आम्रपाली एक्सप्रेस 3.00 घंटे

22430 दिल्ली-सुपरफास्ट 2.30 घंटे

12920 मालवा एक्सप्रेस 0.50 घंटे

11078 झेलम एक्सप्रेस 4.30 घंटे

अप लाइन

11057 दादर एक्सप्रेस 1.40 घंटे

14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस 0.40 घंटे

04581 सवारी गाड़ी 1.0 घंटे

12311 नेताजी एक्सप्रेस रद्द

12919 मालवा एक्सप्रेस रद्द

14507 बठिंडा एक्सप्रेस रद्द

12459 नई दिल्ली-अमृतसर सुपर एक्सप्रेस रद्द
पंजाब में किसानों के रेलवे ट्रैक पर आने के कारण कई ट्रेनों को रद्द किया है, वहीं कई के मार्ग में परिवर्तन भी किया है। यही कारण है कि ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। स्थिति सामान्य होते ही सभी ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा।
- दीपक कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed