फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Seven players selected for inter-university karate competition

Sonipat News: अंतर विश्वविद्यालय कराटे प्रतियोगिता के लिए सात खिलाड़ी चयनित

Fri, 29 Nov 2024 02:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 29 Nov 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Seven players selected for inter-university karate competition
फोटो 13- सोनीपत के गोहाना में बरोदा रोड पर अकादमी में विद्यार्थियों का स्वागत करते अनिल वत्स व
गोहाना। अंतर महाविद्यालय कराटे प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने पर भारती कराटे अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता रोहतक के महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 18 से 20 नवंबर तक आयोजित की गई थी। इसमें अकादमी के सात खिलाड़ियों का चयन अंतर विश्वविद्यालय कराटे प्रतियोगिता के लिए किया गया है। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने पर चयनित विद्यार्थी अब चंडीगढ़ विश्वविद्यालय मोहाली पंजाब में आयोजित अंतर विश्वविद्यालय कराटे प्रतियोगिता में अपनी खेल प्रतिभा के जौहर दिखाएंगे। यह प्रतियोगिता 1 से 5 दिसंबर के बीच संपन्न होगी। इसके लिए हर्ष, हिमांशु (जसिया राजकीय महाविद्यालय कॉलेज), मयंक (पंडित नेकीराम महाविद्यालय), शुभम (जाट महाविद्यालय, रोहतक ), निक्की (नेकीराम महाविद्यालय, सोनीपत), संजना (जीवीएम महिला महाविद्यालय, सोनीपत), दीपा (गुरु नानक इंस्टिट्यूट मुरथल) का चयन किया गया है। स्वागत कार्यक्रम में कर्नल अनूप रावत (कमांडिंग ऑफिसर 12 हरियाणा बटालियन एनसीसी), लेफ्टिनेंट सुरेश कुमार, हवलदार विकास मलिक (आर्मी) मौजूद रहे। इसके अलावा हरि प्रकाश, सुमन कौशिक और सोनीपत कराटे संघ के महासचिव एवं हरियाणा खेल कराटे संघ के सह सचिव अनिल भारद्वाज ने विजेताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed