फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Seven passenger trains were cancelled, some ran late

Sonipat News: सात सवारी गाड़ियां रद्द रहीं, कुछ देरी से चलीं

Sun, 06 Apr 2025 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 06 Apr 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Seven passenger trains were cancelled, some ran late
फोटो 10- सोनीपत स्टेशन पर परिवार के साथ दिल्ली जाने के लिए सवारी गाड़ी के आने का इंतजार करता मु
सोनीपत। बादली स्टेशन पर लूप लाइन के विस्तार के चलते दिल्ली-अंबाला रूट पर शनिवार को अप-डाउन लाइन की सात सवारी गाड़ियां रद्द रहीं, जबकि कई एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

रेलवे की ओर से दिल्ली रेल मंडल में विद्युत व यातायात ब्लॉक और बादली स्टेशन पर लूप लाइन के विस्तार का कार्य करवाया जा रहा है। ऐसे में रेलवे की ओर से दो दिन ब्लॉक लिया गया है। इसकी वजह से ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। रेलवे ब्लॉक के कारण शनिवार को दिल्ली-कुरुक्षेत्र रूट पर चलने वाली अप-डाउन की ट्रेन संख्या 64465 नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र सवारी गाड़ी व 64454 कुरुक्षेत्र-दिल्ली, 64533 दिल्ली-पानीपत, 64461 हजरत निजामुद्दीन-कुरुक्षेत्र, 64001 दिल्ली-पानीपत, 64531 दिल्ली-पानीपत व 64536 पानीपत-दिल्ली का परिचालन रद्द रहा। इसके अलावा दिल्ली-अंबाला रूट पर चलने वाली ट्रेन 11057 दादर एक्सप्रेस 2:35, 12919 मालवा एक्सप्रेस 3:26 घंटे, 14679 अमृतसर एक्सप्रेस 1:44 घंटे, आम्रपाली एक्सप्रेस 3:35 घंटे, 14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस 3:19 घंटे, अंबाला-दिल्ली रूट की 11842 गीता जयंती 1:03 घंटे की देरी से सोनीपत स्टेशन पर पहुंची। सात सवारी गाड़ियां रद्द होने व कई एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होने से यात्रियों को बसों व निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

यात्री मुकेश कुमार, सतीश, नरेंद्र व रामकुमार ने बताया कि वह करीब एक घंटे से स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं। उन्हें कुरुक्षेत्र से दिल्ली जाने वाली सवारी गाड़ी के रद्द होने की सूचना नहीं थी। टिकट देते समय भी उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई। कर्मचारियों को ट्रेन रद्द करने संबंधी जानकारी यात्रियों को देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली रेल मंडल में विद्युत, यातायात अवरोधों और बादली स्टेशन पर लूप लाइन के विस्तार के चलते रेलवे ब्लॉक लिया गया है। इसी के चलते दिल्ली-अंबाला रूट पर सात सवारी गाड़ियां रद्द रही और कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहा। रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयासरत है। -हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे।

फोटो 10- सोनीपत स्टेशन पर परिवार के साथ दिल्ली जाने के लिए सवारी गाड़ी के आने का इंतजार करता मु

फोटो 10- सोनीपत स्टेशन पर परिवार के साथ दिल्ली जाने के लिए सवारी गाड़ी के आने का इंतजार करता मु

फोटो 10- सोनीपत स्टेशन पर परिवार के साथ दिल्ली जाने के लिए सवारी गाड़ी के आने का इंतजार करता मु

फोटो 10- सोनीपत स्टेशन पर परिवार के साथ दिल्ली जाने के लिए सवारी गाड़ी के आने का इंतजार करता मु

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed