{"_id":"6abc22e124359858680b6d3c","slug":"seven-gvm-students-selected-for-the-state-sepak-takraw-championship-sonipat-news-c-197-1-snp1001-161457-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सेपक टकरा राज्य चैंपियनशिप के लिए जीवीएम की सात छात्राएं चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सेपक टकरा राज्य चैंपियनशिप के लिए जीवीएम की सात छात्राएं चयनित
विज्ञापन
सोनीपत। आदर्श पब्लिक स्कूल ककरोई में आयोजित सेपक टकरा ट्रायल में जीवीएम कन्या महाविद्यालय की सात छात्राओं का राज्य स्तरीय चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ी 10 और 11 अक्तूबर को चरखी दादरी में होने वाली राज्य स्तरीय सेपक टकरा चैंपियनशिप में भाग लेंगी।
चयनित खिलाड़ियों में सिमरन और कोमल (बीए तृतीय वर्ष), तनीषा (बीए जियोग्राफी ऑनर्स), वंदना (बीएससी मेडिकल तृतीय वर्ष), मीनू और शिवानी त्यागी (बीए तृतीय वर्ष) तथा शिवांशी (बीए द्वितीय वर्ष) शामिल हैं। ट्रायल के दौरान छात्राओं ने अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
छात्राओं के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन पर जीवीएम संस्था के प्रधान डॉ. ओपी परूथी और प्राचार्य डॉ. मंजुला स्पाह ने खुशी जताई। उन्होंने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
प्राचार्य डॉ. मंजुला स्पाह ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक विकास के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि छात्राओं का राज्य स्तर पर चयन कॉलेज के लिए गौरव का विषय है।