फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Seven flyovers being built in eight kilometers on NH-44, drivers forced to crawl through the jam

एनएच-44 पर आठ किलोमीटर में बन रहे सात फ्लाईओवर, जाम में रेंगकर गुजरने के लिए वाहन चालक मजबूर

Mon, 22 Aug 2022 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Seven flyovers being built in eight kilometers on NH-44, drivers forced to crawl through the jam
एनएच-44 पर बीसवां मील के पास वाहनों के आगे से सड़क पार करते राहगीर। संवाद - फोटो : Sonipat
बीसवां मील से कुंडली तक आठ किलोमीटर के बीच नेशनल हाईवे (एनएच)-44 पर सात फ्लाईओवर का निर्माण चल रहा है इसकी वजह से इस दूरी के बीच हमेशा जाम लगा रहता है। वाहन चालक गाड़ी रेंग-रेंगकर चलाने के लिए मजबूर हो रहे हैं। जाम की वजह से वाहन चालकों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। घंटों में जाम में फंसे रहने की वजह से उनका समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहा है। बीसवां मील, नाथूपुर, रसोई, निफ्टम चौक व कुंडली के पास फ्लाईओवर निर्माण हो रहा है।
विज्ञापन

दिल्ली से पानीपत तक एनएच-44 2100 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च कर चौड़ा किया जा रहा है। इसका काम अप्रैल, 2019 तक पूरा होना था। लेकिन कई बार इसका समय बढ़ाया जा चुका है। दिल्ली से चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल, जम्मू कश्मीर तक जाने वाला यह इकलौता नेशनल हाईवे है। वर्ष 2019 में इसका काम तेजी से शुरू हुआ था। लेकिन कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर किसान आंदोलन के चलते बीसवां मील से आगे फ्लाईओवर का निर्माण अधर में लटक गया था। बाद में दिसंबर, 2021 में किसानों की घर वापसी के बाद एनएच-44 पर वाहनों का आवागमन शुरू कर दिया था। इसके साथ ही किसान आंदोलन के चलते बंद पड़े बीसवां मील व नाथूपुर फ्लाईओवर का निर्माण भी शुरू हो गया। ऐसे में बीसवां मील, नाथूपुर, निफ्टम चौक व कुंडली स्थित फ्लाईओवर के पास दो लेन से ही वाहनों का आवागमन हो रहा है। जिसके चलते यहां अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। रसोई के पास भी फ्लाईओवर निर्माण के चलते सड़क को बीच से खोद दिया गया है। दिन के साथ ही रात में भी लंबा जाम लग जाता है, जिसका खामियाजा वाहन चालक भुगत रहे हैं।
विज्ञापन

महज 20 मिनट का सफर पूरा करने में कई बार एक घंटे तक का समय लग जाता है। लोगों का आरोप है कि वाहनों के जाम में फंसने से उनसे निकले वाले धुएं के कारण प्रदूषण भी लगातार बढ़ रहा है। साथ ही गर्मी में हालत ज्यादा खराब हो जाती है। लोगों ने जल्द हाईवे का निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह और शाम बढ़ जाती है मुसीबत
एनएच-44 पर सुबह और शाम को जाम की स्थिति ज्यादा विकट हो जाती है। क्षेत्रवासी सुनील, बिजेंद्र, संजय शर्मा, मुकेश ने बताया कि हाईवे पर काफी अधिक वाहन है। ऐसे में कई स्थानों पर सड़क जहां छह लेन तक बन चुकी है। ऐसे में सरपट दौड़ते हुए वाहन जब बीसवां मील के पास पहुंचते हैं तो यहां दो लेन के चलते उनकी कतार लग जाती है। आगे निकलने की होड़ में कई बार वाहन चालक फंस जाते हैं और जाम लग जाता है। खासकर सुबह व देर शाम तो हालात बदतर हो जाते हैं। जहां फ्लाईओवर बन रहा है वहां सबसे अधिक दिक्कत है। रसोई के पास फ्लाईओवर निर्माण के लिए गड्ढा खोदा गया है। वह भी वाहन चालकों की परेशानी बढ़ा रहा है। यहां जाम की स्थिति के साथ ही हादसा होने का डर रहता है।
रोजाना एक लाख वाहन गुजरते हैं
एनएच-44 पर वाहनों की कतार लगी रहती है। हाईवे से रोजाना करीब एक लाख वाहन गुजरते हैं। वाहन चालकों का आरोप है कि बीसवां मील के पास बन रहे फ्लाईओवर के निकट ज्यादा दिक्कत होती है। दिल्ली की तरफ जाते हुए इस फ्लाईओवर से आगे काफी संख्या में भारी वाहन केजीपी व केएमपी का रुख कर लेते हैं। ऐसे में नाथूपुर फ्लाईओवर के पास भारी वाहनों का दबाव कुछ कम हो जाता है। लेकिन बीसवां मील के पास स्थिति विकट ही रहती है।

एनएच-44 पर वाहनों का आवागमन बेहतर करने के लिए फ्लाईओवर बनाए जा रहे हैं। पहले किसान आंदोलन के चलते इसमें देरी हो गई थी। अब यहां काफी तेजी से काम किया जा रहा है। बीसवां मील चौक के पास वाहन चालकों को परेशानी से बचाने के लिए पहल शुरू कर दी गई है। चौक के पास केजीपी तक 14 मीटर चौड़ा संपर्क मार्ग बनाया जा रहा है। इसका निर्माण जारी है। प्रयास रहेगा कि नवंबर माह तक हाईवे का निर्माण पूरा कर दिया जाए। जिससे वाहन चालक सरपट आवागमन कर सकेंगे। इससे वाहन चालकों को बहुत फायदा होगा।
आनंद दहिया, डीजीएम, एनएचएआई

 एनएच-44 पर बीसवां मील के पास जाम में फंसे वाहन। संवाद

एनएच-44 पर बीसवां मील के पास जाम में फंसे वाहन। संवाद- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed