फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Seven farmers practicing natural farming were honored

Sonipat News: प्राकृतिक खेती करने वाले सात किसानों को किया सम्मानित

Tue, 24 Dec 2024 01:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Seven farmers practicing natural farming were honored
सोनीपत। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती को राष्ट्रीय किसान दिवस के रूप में मनाया गया। सेक्टर-15 स्थित ब्रह्माकुमारी आश्रम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्हाेंने प्राकृतिक खेती करने वाले सात किसानों को सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में तीन महिला किसान शामिल रहीं।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने अपने कार्यकाल में किसानों के हित में कदम उठाए थे। वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लगातार किसानों को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को प्राकृतिक खेती करने के लिए बढ़ावा दिया जा रहा है। सरकार की ओर से प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को अनुदान राशि दी जा रही है। सरकार के प्रयास से किसानों में प्राकृतिक खेती के प्रति जागृति आई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने 24 फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने की गारंटी दी है। मंडियों में फसलों की खरीद करने के बाद किसानों के खाते में राशि भेजी जा रही है। देश का किसान अन्न पैदा कर रहा है। उसकी चिंता भारतीय जनता पार्टी को है। प्राकृतिक आपदा में फसल खराब होने पर किसानों को पूरा मुआवजा दिया जा रहा है। इस दौरान किसानों ने भी अपने अनुभव साझा किए।
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं ने लोकतंत्र के मंदिर को भी नहीं छोड़ा

यहां पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि द्वेषपूर्ण राजनीति को बल देने व चुनावों में मिल रही हार से हताश कांग्रेस के नेताओं ने लोकतंत्र के मंदिर को भी नहीं छोड़ा और अपनी साजिश का केंद्र बना दिया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अहिंसा का नारा दिया था और कांग्रेस ने अहिंसा का संकल्प लिया था। उस संकल्प को ठुकरा कांग्रेस ने हिंसा करके सांसदों को चोट पहुंचाई है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक डॉ. पवन शर्मा समेत अन्य प्रगतिशील किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed