फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana News: seven death in 12 hours in Sonipat of Haryana

सोनीपत में तीन दिन में 24 की मौत, 12 घंटे में सात की जान गई, नकली शराब पीने की आशंका

Thu, 05 Nov 2020 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Thu, 05 Nov 2020 12:50 AM IST
सार

  • सिटी थाना क्षेत्र में तीन दिन के अंदर 24 लोगों की मौत हुई, इनमें कई की शराब पीने के बाद मौत होना बताया जा रहा
  • शराब पीने से दो की हालत बिगड़ी तो अस्पताल में भर्ती, खुद बताया अवैध रूप से शराब खरीदकर पीने से बिगड़ी हालत 
  • पुलिस ने चार शवों का कराया पोस्टमार्टम, बिसरा रिपोर्ट में होगी मौत के कारणों की पुष्टि

विज्ञापन
Haryana News: seven death in 12 hours in Sonipat of Haryana
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत सिटी थाना क्षेत्र की कॉलोनियों में लोगों की संदिग्ध अवस्था में मौत का सिलसिला जारी है। यहां 12 घंटे में रिटायर्ड सीआरपीएफ जवान समेत सात लोगों की जान चली गई। महज तीन दिन में अब तक 24 लोगों की जान जा चुकी है। जिनमें अधिकतर की मौत शराब पीने के बाद होने की बात बताई जा रही है। 

विज्ञापन


यह मामला सामने आने पर डीसी व एसपी खुद कॉलोनियों में पूछताछ करने पहुंचे और शराब पीने से हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती लोगों से पूछताछ की। जिन्होंने खुद बताया कि अवैध रूप से शराब खरीदकर पीने के बाद हालत बिगड़ी है। इसके बाद मामले में जांच शुरू कराई गई तो डीसी व एसपी ने अवैध शराब बिकने वाली जगहों को चिह्नित कर दबिश दी। पुलिस ने चार मृतकों के शवों का बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया है, जिनमें रिटायर्ड सीआरपीएफ जवान के पेट में जहरीला रसायन मिलने की बात कही जा रही है। सभी के बिसरा जांच को भेजे गए हैं। जिनकी रिपोर्ट आने पर ही सही कारणों की पुष्टि होगी। 
विज्ञापन


शहर थाना क्षेत्र में तीन दिन से लोगों की मौत का सिलसिला जारी है। जहां सोमवार व मंगलवार को 17 लोगों की मौत हुई थी, वहीं मंगलवार की रात से लेकर बुधवार दोपहर तक रिटायर्ड सीआरपीएफ जवान समेत सात लोगों की मौत हो गई। गोहाना रोड शमशान घाट में बुधवार को फिर से सात शव पहुंचे तो उनकी मौत के कारण का पता लगाने के लिए पुलिस ने चार शवों को कब्जे में लेकर बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया है। जिसमें मयूर विहार के बलजीत, शास्त्री कालोनी का संदीप, हनुमान नगर का मनोज और श्यामनगर का मुकेश शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य तीन मृतकों के परिजन आगे नहीं आए। इसी बीच इस क्षेत्र के महेंद्र समेत एक अन्य व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया तो डीसी श्यामलाल पूनिया व एसपी जश्नदीप सिंह और सीएमओ जेएस पूनिया ने खुद उससे पूछताछ की। उसने बताया है कि उसने शुगर मिल व गोहाना रोड पेट्रोल पंप के सामने से अवैध शराब खरीदकर पी थी। जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। ऐसे में डीसी ने इसकी जांच के आदेश दिए हैं। 

डीसी व एसपी उन कालोनियों में भी पहुंचे, जहां लगातार मौत हो रही है और वहां भी पूछताछ की गई। पुलिस ने शुगर मिल व गोहाना रोड पेट्रोल पंप के सामने से खरीदी शराब को नहीं पीने की हिदायत दी है। इस तरह का मामला सामने आने के बाद पुलिस पर भी सवाल उठने लगे हैं कि आखिर शहर में अवैध रूप से शराब कैसे बेची जा रही है और पुलिस उनपर कार्रवाई नहीं कर रही।

 

पहले हुई मौत के मामले में पोस्टमार्टम नहीं होने से कारणों का पता नहीं लग सका। अब चार लोगों के शवों के पोस्टमार्टम कराए गए हैं। बिसरा जांच से मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। जिनकी शराब पीने के बाद हालत बिगड़ी है, वह अवैध शराब पीने की बात कह रहे है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है और पुलिस भी लगातार कार्रवाई में लगी है। - श्यामलाल पूनिया, डीसी सोनीपत।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed