फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Seven days later, Somit's body was found 80 km away in Delhi.

Sonipat News: सात दिन बाद 80 किमी दूर दिल्ली में मिला सोमित का शव

Sun, 08 Feb 2026 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 08 Feb 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Seven days later, Somit's body was found 80 km away in Delhi.
फोटो : सौमित का फाइल फोटो
सोनीपत। गांव महलाना में पश्चिमी यमुना नहर में गिरे सात साल के बच्चे सोमित का शव सात दिन बाद 80 किलोमीटर दूर दिल्ली के हैदरपुर में मिला है। रविवार को दिल्ली पुलिस पोस्टमॉर्टम की औपचारिकता पूरी करेगी उसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार एक फरवरी को सात साल का सोमित देर शाम अपनी बड़ी बहन के साथ खेतों की तरफ खेलने के लिए गया था। जब बहन ने घर चलने के लिए कहा तो वह खेलने में लगा रहा और नहर के पास छुपने लगा। इसी दौरान पैर अचानक फिसरा और वह नहर में गिर गया। भाई काे डूबते देखकर बहन घबरा गई और घर आकर बताया।
विज्ञापन


पता चलते ही पूरा परिवार और गांव के लोग नहर पर पहुंचे और हरियाणा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एसडीआरएफ को बुलाया। नहर का पानी भी बंद कराया गया मगर उसका पता नहीं चला। गोताखारों व मोटरबोट की मदद से पिछले सात दिन से सोमित की तलाश की जार ही थी मगर वह नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार देर शाम सोनीपत के थाना सदर पुलिस को दिल्ली पुलिस से हैदरपुर में एक बच्चे का शव मिलने की सूचना आई। इसके बाद सोमित के परिवार को लेकर पुलिस दिल्ली गई और शव की शिनाख्त की।

पिता गए थे कपड़े बेचने

गांव के सरपंच रविंद्र ने बताया कि सोमित के पिता सोनू का मकान नहर के नजदीक बना हुआ है। सोनू गांव-गांव जाकर कपड़े बेचते हैं। उनके दो लड़के और दो लड़कियों में सोमित तीसरे नंबर का था। घटना के सोनू काम के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। बच्चे की मौत का पता चलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed