{"_id":"6aab03924cb9758dfe0091ef","slug":"seva-sankalp-abhiyan-begins-today-over-5000-earthen-lamps-to-be-lit-in-sonipat-sonipat-news-c-197-1-snp1018-160654-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सेवा संकल्प अभियान आज से, सोनीपत में 5 हजार से अधिक दीये जलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सेवा संकल्प अभियान आज से, सोनीपत में 5 हजार से अधिक दीये जलेंगे
विज्ञापन
सोनीपत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चलने वाले सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ आज को होगा। अज से 17 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। खाटू श्याम मंदिर में जिला स्तरीय कार्यक्रम होगा, जहां पांच हजार से अधिक दीये जलाए जाएंगे। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा मुख्य अतिथि होंगे। सिविल अस्पताल में रक्तदान शिविर भी लगाया जाएगा।
उपायुक्त नेहा सिंह ने बताया कि गन्नौर, खरखौदा, गोहाना और सोनीपत सहित जिले के प्रमुख स्थानों पर दीप प्रज्वलन किया जाएगा। गन्नौर में रेल कोच रिनोवेशन फैक्टरी, अंतरराष्ट्रीय फल-फूल एवं सब्जी मंडी और गुप्ती धाम जैन मंदिर में कार्यक्रम होंगे। खरखौदा में लघु सचिवालय, मारुति कंपनी, यूएनओ मिंडा कंपनी, खांडा स्थित बंदा वीर बैरागी मंदिर और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दीप प्रज्वलित किए जाएंगे।
गोहाना में रेलवे स्टेशन, रिढाना स्थित बाबा भल्लेगिरी मंदिर, राजकीय महाविद्यालय और मदनलाल ढींगरा पार्क एवं स्टेडियम में कार्यक्रम होंगे। राई में खेल विश्वविद्यालय और डॉ. बीआर अंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर भी दीप प्रज्वलित किए जाएंगे।
विज्ञापन
सोनीपत शहर में स्वर्ण प्रस्थ म्यूजियम, नगर निगम कार्यालय, लघु सचिवालय, रेलवे स्टेशन, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और राजकीय महिला महाविद्यालय समेत विभिन्न स्थानों को कार्यक्रम के लिए चुना गया है। जिले के अमृत सरोवरों, धार्मिक स्थलों, नव निर्मित सरकारी भवनों और प्रमुख सरकारी परियोजनाओं में भी दीप प्रज्वलन होगा। सभी गौशालाओं में हवन और दीप प्रज्वलन की योजना है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। उपायुक्त ने अधिकारियों को कार्यक्रमों की व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।