फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sent a bus to Jalandhar, rest of the routes remained closed

Sonipat News: जालंधर एक बस भेजी, बाकी रूट रहे बंद

Sun, 11 May 2025 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 11 May 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Sent a bus to Jalandhar, rest of the routes remained closed
फोटो 04: सोनीपत बस अड्डे पर खड़ी रोडवेज बसें। संवाद
सोनीपत। भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव के चलते जम्मू-कश्मीर के कटरा रूट पर रोडवेज बस सेवा दो दिन से बंद की गई है। हालांकि पंजाब के जालंधर के लिए शनिवार को सोनीपत डिपो से एक बस भेजी गई। पंजाब के अन्य रूटों पर कोई बस नहीं चलाई गई।
विज्ञापन

बसों के नहीं चलने से पंजाब की ओर जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में रोडवेज बसों को सोनीपत-चंडीगढ़ रूट पर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

मुख्यालय के आदेश मिलने के बाद शुक्रवार को सोनीपत व गोहाना बस अड्डे से जम्मू-कश्मीर व पंजाब के विभिन्न रूटों पर भेजी गई रोडवेज बसों को वापस बुला लिया गया था। शनिवार सुबह यात्रियों की सुविधा को देखते हुए सोनीपत डिपो से जालंधर के लिए एक बस भेजी गई। बाकी बसों का संचालन चंडीगढ़ रूट पर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहतक से गोहाना होते हुए पंजाब के मोहाली जिले के डेराबस्सी रूट पर जाने वाले बस का संचालन अंबाला तक किया गया। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से कटरा रूट पर यात्रियों की संख्या कम हो रही थी। इसके कारण रोडवेज को राजस्व नुकसान हो रहा था। वहां रोजाना सोनीपत डिपो से तीन बसें जाती थीं।

वर्जन
मुख्यालय से मिले निर्देश के बाद जालंधर के लिए एक रोडवेज बस भेजी गई है। कटरा रूट पर दो दिन से बसों का संचालन बंद है। जम्मू-कश्मीर व पंजाब के रूटों पर चलने वाली बसों का संचालन सोनीपत से वाया दिल्ली होते हुए चंडीगढ़ तक किया गया है। भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव खत्म होने के बाद कटरा रूट पर बस का संचालन दोबारा शुरू किया जाएगा। -कर्मबीर गहलावत, ड्यूटी इंस्पेक्टर, सोनीपत डिपो, हरियाणा रोडवेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed