{"_id":"64fb737682780634cb0c81e5","slug":"senior-deputy-mayor-and-councilor-assured-to-get-the-road-passed-sonipat-news-c-197-1-snp1003-5734-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सीनियर डिप्टी मेयर और पार्षद ने रोड पास कराने का दिया आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सीनियर डिप्टी मेयर और पार्षद ने रोड पास कराने का दिया आश्वासन
Sat, 09 Sep 2023 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 09 Sep 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
फोटो 39. धरनास्थल पर लोगों से बात करते सीनियर डिप्टी मेयर राजीव सरोहा व पार्षद सूर्या दहिया। स्
सोनीपत। आईटीआई चौक से लेकर बंदेपुर तक सड़क निर्माण की मांग को लेकर रोड संघर्ष समिति के सदस्यों का धरना बहुतकनीकी संस्थान के पास शुक्रवार को जारी रहा। नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर राजीव सरोहा व पार्षद सूर्या दहिया धरनास्थल पर पहुंचे।
राजीव सरोहा ने बताया कि उन्होंने इस रोड के निर्माण के लिए 4.5 करोड़ रुपये का निगम से एस्टीमेट बनवा दिया है। जिसको फाइनेंस कमेटी से पास कराकर जल्दी ही काम शुरू करा दिया जाएगा। नगर निगम की हाउस बैठक में रोड बनाने का प्रस्ताव सदन से पास कराया जा चुका है। इस दौरान प्रिंस सरोहा, रमेश, दलबीर, ईश्वर दहिया, अंकुर आंतिल, रमापति उपाध्याय,राजू, वेद प्रकाश शर्मा, मोहन आदि मौजूद रहे।
इससे पहले धरने पर भाजपा के जिला प्रवक्ता तरुण देवीदास ने लोगों से बात की। उन्होंने कहा कि एचएसआरडीसी, नगर निगम व बिजली निगम के बीच समन्वय की कमी के कारण करीब 900 मीटर सड़क का निर्माण नहीं हो पाया। यह समस्या कई वर्षों से बनी हुई है। इसके अलावा धरनास्थल पर पहुंचे आप के लोकसभा अध्यक्ष देवेंद्र गौतम ने कहा कि शहर में सड़कों की बहुत ज्यादा खस्ताहाल स्थिति है। सत्ता पक्ष, विपक्ष के साथ-साथ नगर निगम की छोटी सरकार कोई कदम नहीं उठा रही। उनके साथ जिलाध्यक्ष मास्टर सतनारायण आंतिल, युवा उपाध्यक्ष अमित शर्मा, सर्किल अध्यक्ष नरेंद्र, रतनलाल ठेकेदार भी पहुंचे।