फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   senior and deputy mayor election, bjp meeting

सीनियर और डिप्टी मेयर के लिए जोड़तोड़ शुरू, प्रदेशाध्यक्ष धनखड़ ने पार्षदों संग की बैठक, निर्दलीय की चमक सकती है किस्मत

Mon, 04 Jan 2021 12:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
senior and deputy mayor election, bjp meeting
भाजपा पार्षदों से मिलते प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ व अन्य नेता - फोटो : Sonipat
सोनीपत। नगर निगम बनने के बाद पहली बार हुए चुनाव में मेयर की कुर्सी पर भले ही कांग्रेस ने कब्जा जमा लिया हो। लेकिन अब सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर की कुर्सी के लिए जोड़तोड़ शुरू हो गई है। भाजपा व कांग्रेस दोनों के पास 10-10 वोट है और ऐसे में निर्दलीय पर हर किसी की नजर टिकी है तो एक-दूसरे के पार्षदों में सेंध लगाने की तैयारी भी हो रही है। इस खींचतान के बीच ही भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ रविवार को सोनीपत पहुंचे और भाजपा के सभी पार्षदों से मिले। ओपी धनखड़ ने कहा कि जल्द सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर के चुनाव होंगे और उन्होंने दावा किया कि दोनों पद भाजपा के होंगे।
विज्ञापन

नगर निगम के साढ़े पांच साल बाद पहली बार चुनाव हुए है, जिसमें मेयर की कुर्सी पर कांग्रेस के निखिल मदान ने कब्जा जमाया है। इसके बावजूद भाजपा के 10 पार्षद जीतकर शहर की सरकार में शामिल हो गए, वहीं कांग्रेस के 9 व एक निर्दलीय पार्षद को जीत मिली है। जिसके बाद से भाजपा व कांग्रेस दोनों की नजर सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर की कुर्सी पर टिकी है। कांग्रेस व भाजपा दोनों की 10-10 वोट है, क्योंकि कांग्रेस के मेयर की वोट भी सीनियर व डिप्टी मेयर के चुनाव में डलेगी। ऐसे में निर्दलीय मुकेश सैनी पर सभी की नजर टिकी है कि वह भाजपा व कांग्रेस में किसके पाले में जाते है। इस खींचतान में मुकेश सैनी की किस्मत भी चमक सकती है और इनमें से एक कुर्सी उनको भी मिल सकती है। इसके अलावा कांग्रेस व भाजपा एक-दूसरे में सेंधमारी में लगे हुए हैं, जिससे एक भी पार्षद तोड़ने में कामयाब हो जाते हैं तो दोनों कुर्सी कब्जाने में वह कामयाब हो सकते है।
विज्ञापन

--
प्रदेशाध्यक्ष धनखड़ बोले, डिप्टी मेयर के चुनाव जल्द होंगे
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ रविवार को सोनीपत में पहुंचे, जहां वह भाजपा पार्षदों से मिले। उन्होंने पार्षदों से कहा कि सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर के चुनाव जल्द होंगे और दावा किया कि डिप्टी मेयर भाजपा के बनेंगे। ओपी धनखड़ ने पार्षदों से कहा कि सभी को एक टीम की तरह काम करना है। सीनियर नेताओं के निर्देशन में शहर के विकास के लिए काम करना है। चुनाव को लेकर ओपी धनखड़ ने कहा कि भाजपा का प्रदर्शन ठीक रहा है और आगे ज्यादा मेहनत करनी है। सीएम के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने बताया कि भाजपा पार्षद मंगलवार को सीएम मनोहर लाल से मिलने जाएंगे और शहर के विकास को लेकर बातचीत होगी। इस दौरान सांसद रमेश कौशिक, विधायक मोहन लाल बड़ौली, पार्षद संगीता सैनी, अतुल जैन, सुरेंद्र मदान, पुनीत राई, इंदु वलेचा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed