{"_id":"67a1148ba9d538664d0f1017","slug":"self-defense-training-program-started-for-girl-studentsself-defense-training-program-started-for-girl-students-sonipat-news-c-197-1-snp1003-131802-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: छात्राओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: छात्राओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
Tue, 04 Feb 2025 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 04 Feb 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर-12 में महिला प्रकोष्ठ के अंतर्गत छात्राओं की सुरक्षा के लिए आत्म-रक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। इसका उद्देश्य छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए आवश्यक कौशल प्रदान करना है।
महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. राजवंती धनखड़ ने बताया कि छात्राओं की सुरक्षा के लिए यह कार्यक्रम शुरू किया है। इस कार्यक्रम में छात्राओं को आत्म-रक्षा के लिए विभिन्न तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यकारी प्राचार्य डॉ. वंदना नासा ने कहा कि हमारा उद्देश्य छात्राओं को आत्म-रक्षा के लिए आवश्यक कौशल प्रदान करना है। हमें उम्मीद है कि यह कार्यक्रम छात्राओं की सुरक्षा में मदद करेगा। कार्यक्रम में छात्राओं को आत्म-रक्षा के लिए विभिन्न तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिनमें कराटे, किक बॉक्सिंग और अन्य आत्म-रक्षा तकनीक शामिल हैं। इस दौरान डॉ. पूनम, डॉ. मंजीत, डॉ. मीनाक्षी, डॉ. अमिता भी मौजूद रहीं।