{"_id":"696bece7e15b2e563308a7d1","slug":"selection-of-state-team-for-sub-junior-national-kho-kho-in-rohtak-today-sonipat-news-c-197-1-snp1001-148309-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सब जूनियर नेशनल खो-खो के लिए प्रदेश की टीम का चयन रोहतक में आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सब जूनियर नेशनल खो-खो के लिए प्रदेश की टीम का चयन रोहतक में आज
Sun, 18 Jan 2026 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 18 Jan 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। 35वीं सब जूनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप के लिए प्रदेश की बालक और बालिका टीमों का चयन 18 जनवरी को किया जाएगा। चयन रोहतक स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम के खो-खो मैदान पर सुबह 10 बजे से आयोजित होंगे।
सोनीपत एमेच्योर खो-खो संघ की प्रधान सुनीता खत्री ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन 31 जनवरी से 4 फरवरी तक कुरुक्षेत्र में किया जाएगा। ट्रायल में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों की जन्मतिथि 4 फरवरी 2012 के बाद की होनी अनिवार्य है।
ट्रायल के समय आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर जाना होगा। ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का इंडेक्स 215 होना अनिवार्य है, चयन समिति सभी मापदंडों की जांच के बाद ही खिलाड़ियों का अंतिम चयन करेगी।
विज्ञापन
योग्यता और कौशल के आधार पर होगा चयन
सोनीपत एमेच्योर खो-खो संघ के चेयरमैन रोहित हुड्डा ने बताया कि खिलाड़ियों का चयन उनकी शारीरिक योग्यता, खेल कौशल और मैदान पर प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।